Parliament Session: पहले दिन NEET पर घमासान, राहुल गांधी ने एग्जाम सिस्टम को बताया फ्रॉड, शिक्षा मंत्री बिफरे

Parliament Monsoon Session: आज यानी सोमवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। वहीं संसद के अंदर विपक्ष नीट पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरने में जुटा है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उनका मानना ​​है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखाधड़ी है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं और यही भावना विपक्ष की भी है।

Parliament Monsoon Session

राहुल गांधी ने सरकार के पूछे सवाल

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, "चूंकि यह (NEET) एक व्यवस्थित मुद्दा है, तो आप इस मुद्दे को ठीक करने के लिए क्या कर रहे हैं?

राहुल गांधी ने आगे कहा, "पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है, सिर्फ़ नीट में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में। मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें यहां जो कुछ हो रहा है, उसके मूल सिद्धांतों की भी समझ है।"

राहुल गांधी के बयान पर बिफरे प्रधान

राहुल गांधी की ओर से नीट परीक्षा को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।"

'पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला'

विपक्षी सांसदों की ओर से नीट परीक्षा का मुद्दा उठाए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पिछले 7 सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। यह (NEET) मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि NTA के बाद 240 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+