मोदी सरकार का सबसे सफल संसद सत्र खत्म, बने कई रिकॉर्ड
Recommended Video

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र खत्म हो गया है। इस सत्र का कामकाज पहले से सत्रों के मुकाबले काफी बेहतर रहा। इसे मोदी सरकार का अब तक का सबसे सफर सत्र माना जाता है। इस सत्र के दौरान संसद में 17 दिनों तक संसद की कार्रवाई में 21 विधेयकों को मंजूर किया गया। बजट सत्र के मुकाबले ये सत्र बेहद सफल माना जा रहा है। इस सत्र में कुल 112 घंटे तक सदन की कार्यवाही चली। सदन ने 20 घंटे 43 मिनट देर तक बैठकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस सत्र के दौरान सदन के सामने पेश किए गए 22 सरकारी विधेयकों में से 21 को मंजूर किया गया।

इस सत्र के दौरान संसद से SC/ST अत्याचार निवारण संशोधन बिल भारी मतों से मंजूर किया गया। वहीं राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्याल बिल, भगोड़ा आर्थिक अपराधी बिल, आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयकों के अलावा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का संवैधानिक दर्जा देने वाला विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित किया गया। इस सत्र के दौरान ही मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव आया और बहुमत से अस्वीकार कर दिया। वहीं इस सत्र के दौरान उच्च सदन को नया उपसभापति मिला। एनडीए के उम्मीद हरिवंश और विपक्षी उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद के बीच मुकाबला हुआ और वोटिंग के जरिए एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश को नया उपसभापति चुना गया।









Click it and Unblock the Notifications