Budget Session Day 3 Highlights: गिग वर्कर और आर्थिक सर्वे पर चर्चा, दोनों सदनों में जमकर हुआ हंगामा
Budget Session Day 3 Highlights: बजट सत्र के तीसरे दिन (शुक्रवार, 30 जनवरी) संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बावजूद अहम मुद्दों को पर चर्चा हुई। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न नीतिगत और आर्थिक विषयों पर तीखी बहस देखने को मिली। संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वे और मनरेगा बिल का नाम बदले जाने के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया।
सदन में गुरुवार को आर्थिक सर्वे पेश किया गया था। विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर कोई ठोस समाधान पेश नहीं कर पाई है। मनरेगा का नाम बदलने, सोने की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपया के कमजोर होने जैसे मु्द्दों पर सरकार को घेरा।

Budget Session Day 3 Highlights: तीसरे दिन छाया रहा गिग वर्कर्स का मुद्दा
- प्रश्नकाल के दौरान श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में तेजी से बढ़ रहे 'गिग वर्क' को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में लगभग 2 करोड़ लोग गिग इकॉनमी से जुड़े हुए हैं।
- मांडविया ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के विस्तार के साथ यह सेक्टर रोजगार का एक बड़ा जरिया बन रहा है और सरकार इसके लिए नीतिगत ढांचा मजबूत करने पर काम कर रही है।
- इस मुद्दे पर सांसदों ने श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सवाल भी उठाए।
Economic survey पर हुई लोकसभा में चर्चा
सदन में गुरुवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वे (Economic Survey 2025-26) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत की GDP ग्रोथ 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। सरकार ने इसे अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत बताया। विपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण आय को लेकर सर्वे के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए।
Budget Session Day 3: विपक्ष का सरकार पर हमला
कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने MGNREGA में कथित बदलावों और रुपये की गिरती कीमत को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप था कि ग्रामीण रोजगार योजना कमजोर की जा रही है। रुपये के अवमूल्यन से आम जनता पर असर पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर सदन में नारेबाजी भी हुई, जिससे कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही। कार्यवाही के दौरान हंगामे और अनुशासनहीनता के चलते सांसदों के निलंबन और सदन के नियमों को लेकर भी सवाल उठे। इस पर स्पीकर की ओर से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई।
यूनियन बजट 2026 को लेकर हलचल
सदन में 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय आम बजट (Union Budget 2026) को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। सरकार ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया, जबकि विपक्ष ने बजट से आम आदमी को राहत देने की मांग दोहराई।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications