'जब तक यह मंत्री हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा', लोकसभा में अखिलेश यादव ने NEET पर केंद्र को घेरा

Parliament Session 2024: संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। संसद सत्र के पहले दिन विपक्ष NEET पेपर लीक के मुद्दे पर आक्रामक नजर आ रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर को धोखाधड़ी बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सवाल उठाए।

इसके बाद सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद ने भी नीट परीक्षा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार कोई रिकॉर्ड बनाए या नहीं, लेकिन ये सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएंगी।

Akhilesh Yadav

NEET परीक्षा के मुद्दे पर लोकसभा में सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी। कुछ केंद्र ऐसे हैं, जहां 2,000 से ज़्यादा छात्र पास हुए हैं। जब तक यह मंत्री (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।"

अखिलेश ने नीट मामले पर सरकार को घेरा

लोकसभा में नीट के मुद्दे पर बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश के छात्र इस मामले को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लगातार अखबार और सीबीआई जांच के बाद चीजें सामने आ रही है। लगातार धरपकड़ की जा रही है और आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि,"लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि क्या सेंटर के हिसाब से जिन बच्चों को सबसे ज्यादा नंबर मिले, उनकी लिस्ट जारी करेंगे? तीस हजार सीटें जहां है, कई सेंटर ऐसे हैं, जहां 2000 से ज्यादा बच्चे पास हो गए। सरकारी सीटें 30000 हजार है, जिन सेंटर पर परीक्षा हुई, उन सेंटर्स का इन्फ्रास्ट्रकचर क्या था? क्या मंत्री जी ने इसके बारे में पता किया।"

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब

वहीं अखिलेश यादव के सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि सभी की सूची वेबसाइट पर जारी कर दो, पिछले तीन दिन से सभी की लिस्ट पब्लिकली डोमेन में है। ये सारी चीजें एकदम खुली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+