Budget Session 2024 LIVE: सदियों से जिस राम मंदिर का इंतजार था, वो पूरा हुआ- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Budget Session 2024 Live: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है और गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी।
इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पिछले एक साल में आर्थिक क्षेत्र को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

अपने बर्ताव की वजह से निलंबित किए गए सांसद भविष्य में आत्ममंथन करेंगे, कि एक संसद सदस्य के तौर पर उन्होंने क्या किया। पढ़िए, बजट सत्र से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।
लाइव अपडेट:-
LIVE Feed
'देश में आज सुरक्षा का माहौल'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, 'देश की सीमाओं पर सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। हमारी सेनाएं आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। आंतरिक शांति के लिए मेरी सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। देश में सुरक्षा का माहौल है।'
'आदिवासी गांवों में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंची'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'एक विशेष अभियान के तहत, मेरी सरकार हजारों आदिवासी बहुल गांवों में 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचा रही है, आदिवासी परिवारों में कई पीढ़ियां सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित हैं। इसके लिए पहली बार राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है। इसके तहत अब तक करीब 1.40 करोड़ लोगों का चेकअप हो चुका है।'
'आदिवासी परिवारों को पाइपलाइन से साफ पानी मिला'
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरी सरकार ने उन लोगों का भी ध्यान रखा है, जो अभी तक विकास से कोसों दूर थे। पिछले 10 वर्षों में हजारों आदिवासी गांवों में पहली बार बिजली और सड़क कनेक्टिविटी पहुंची। लाखों आदिवासी परिवारों को पाइपलाइन से साफ पानी अब मिलना शुरू हो गया है।
'राम मंदिर का इंतजार खत्म हुआ'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय हित की दिशा में कई कार्य पूरे होते देखे हैं, जिनका देश के लोगों को दशकों से इंतजार था। राम मंदिर निर्माण का सदियों से इंतजार था, लेकिन आज ये एक वास्तविकता बन गया है, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना अब इतिहास है।'
'वैश्विक संकटों के बावजूद महंगाई कंट्रोल'
अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को नियंत्रण में रखा और आम भारतीयों पर बोझ नहीं बढ़ने दिया'
आज हम गरीबी दूर होते देख रहे हैं- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'आज हम जो उपलब्धियां देख रहे हैं, वो पिछले 10 वर्षों की कोशिशों का विस्तार है। हमने बचपन से 'गरीबी हटाओ' का नारा सुना है। आज हम अपने जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी दूर होते हुए देख रहे हैं।'
'दुनिया के सामने बढ़ी भारत की भूमिका'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन में कहा, 'चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत द्वारा आयोजित सफल G20 शिखर सम्मेलन ने देश की भूमिका को दुनिया के सामने मजबूत किया। भारत ने एशियाई खेलों में 100 से ज्यादा पदक जीते। वहीं पिछले साल भारत को अटल टनल भी मिली।'
नये संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन- राष्ट्रपति
संसद को संबोधित कर रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा- 'नये संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। इस भव्य भवन का निर्माण अमृत काल के आरंभ में हुआ है। इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की खुशबू भी है...इसमें लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का संकल्प भी है।'
More From
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications