'मेरी प्‍यारी बहन, खुद अकेले...', ओलंपिक से विनेश फोगाट की अयोग्यता पर प्रियंका गांधी ने जानें क्‍या कहा?

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार को कुश्‍ती के फाइनल गोल्‍ड मेडल मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया। पहले वजन के दौरान उसका वजन 150 ग्राम अधिक पाया गया। फोगाट के फाइनल मुकाबले से आउट होने की खबर से भारतीयों को गहरी ठेस लगी है। खिलाड़ी ही नहीं देश की जानी-मानी हस्तियां फोगाट के पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने पर आहत होकर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक लंबी-चौड़ी पोस्‍ट शेयर कर फोगाट का हौसला बढ़ाया है। साथ ही फोगाट के लिए उन्‍होंने कहा कि आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।

Vinesh Phogat

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा

प्यारी बहन विनेश फोगाट

"मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया।"

प्रियंका ने आगे लिखा "तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है।

इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे। मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और ज्यादा मजबूत तरीके से वापसी करेंगी। ढेर सारा प्यार।"

राहुल गांधी ने शेयर की ये पोस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+