Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' में शामिल होने का मौका, ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन
Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "परीक्षा पे चर्चा 2025" की एक बार फिर अध्यक्षता करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र, माता-पिता और शिक्षक इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन विंडो 14 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके जरिए प्रधानमंत्री सीधे बच्चों से संवाद करते हैं। इस कार्यकर्म का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाता है। यह कार्यक्रम साल 2018 में शुरू किया गया था तब से निरंतर हर साल इसका आयोजन किया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक लोग वेबसाइट पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है, जहां प्रधानमंत्री छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से जुड़कर उनके सवालों का जवाब देंगे। ऐसे में इस कार्यकर्म का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने में देरी न करें।
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: महाकुंभ में पहली बार होगी AI चैटबॉक्स की सुविधा, PM मोदी ने सर्व समाज से की ये अपील
'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स (Pariksha Pe Charcha Registration)
- 'परीक्षा पे चर्चा 2025' रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर 'Participate Now' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार 'Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher, Parent' सेलेक्ट करें।
- कैटेगरी सेलेक्ट करने के बाद नीचे 'क्लिक टू पार्टिसिपेट' पर क्लिक करें।
- अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भर कर रजिस्टर करें।
- इस प्रक्रिया को मांगे गेय अन्य डिटेल को भरकर पूरा करें।
मोबाइल नंबर/ ईमेल के जरिए करें आवेदन
परीक्षा पे चर्चा में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ज्यादा डॉक्युमेंट की जरूरत नहीं है। आवेदनकर्ता को रजिस्ट्रेशन के लिए बस मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होएं का बाद केवल आवेदक को अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
84 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
बता दें, परीक्षा पे चर्चा के लिए अब तक 84 लाख से भी अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अब तक 84 लाख से अधिक स्टूडेंट्स/ पेरेंट्स/ टीचर्स 'परीक्षा में चर्चा 2025' में शामिल होने के लिए खुद को रजिस्टर कर चुके हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के अनुसार 30 दिसंबर 2024 तक 76.37+ लाख स्टूडेंट्स, 6.65+ लाख टीचर्स और 1.12+ लाख माता पिता ने 'परीक्षा पे चर्चा' के इस सत्र में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया है। ऐसा अनुमान है कि लास्ट डेट तक 1 करोड़ से भी अधिक रजिस्ट्रेशन इस सत्र के लिए प्राप्त हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मन की बात में किया राज कपूर को याद, बोले- 'दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया'
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications