पीएम मोदी ने मन की बात में किया राज कपूर को याद, बोले- 'दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया'

Mann Ki Baat program: प्रधानमंत्री मोदी रविवार की सुबह रेडियो के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम करते हैं। 29 दिसंबर की सुबह उन्होंने साल 2024 की आखिरी मन की बात कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी कई अन्य विषयों पर बात करते हैं। इस एपिसोड में उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों पर भी बात की। इसमें राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) और तपन सिन्हा का नाम शामिल है।

ये साल उनकी जन्म शताब्दी का साल है। यानी इस साल उनके जन्म को सौ साल हो गए हैं। ये सभी इंडस्ट्री के अलग अलग दिग्गज हैं। राज कपूर के जन्मशताब्दी पर एक पूरा फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था। इसके लिए कपूर खानदान पीएम मोदी से मिल उनके साथ समय बिताया और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था।

Mann Ki Baat program

पीएम ने दिया ट्रिब्यूट
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा साल 2024 में फिल्म जगत की महान हस्तियों की हम 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन दिग्गजों ने भारतीय सिनेमा को दुनिया के सामने पहचान दिलाई है। राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गाने, दुख भरे गाने, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया। अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी।

नागार्जुन के पिता थे अक्किनेनी नागेश्वर राव
आपको बता दें, तपन सिन्हा भारतीय फिल्म निर्देशक थे। जिन्होंने अंकुश फिल्म से अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म 1954 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने करियर में कई यादगार फिल्में दीं। इसमें सफेद हाथी से लेकर आदमी और औरत तक शामिल हैं। तपन अधिकतर फिल्में पैरलल वर्ल्ड के लिए बनाया करते थे। मेनस्ट्रीम सिनेमा वो बेहद कम बनाते थे। वहीं, अक्किनेनी नागेश्वर राव साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के पिता थे। वो एक फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+