8 महीने की मासूम को कार में बंद कर मेहंदी लगाने गई मां, पिता भी छोड़कर निकल गए बाजार

उत्तर प्रदेश के नोए़डा में माता-पिता की लापरवाही के कारण 8 महीने की बच्ची की जान पर बन आई। माता-पिता बच्ची को कार में बंद कर अपना-अपना काम करने चले गए। कार के खिड़की-दरवाजे बंद होने के कारण थोड़ी ही देर बाद बच्ची का दम घुटने लगा और वो रोने लगी।

Baby

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोए़डा में माता-पिता की लापरवाही के कारण 8 महीने की बच्ची की जान पर बन आई। माता-पिता बच्ची को कार में बंद कर अपना-अपना काम करने चले गए। कार के खिड़की-दरवाजे बंद होने के कारण थोड़ी ही देर बाद बच्ची का दम घुटने लगा और वो रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामला रविवार का है।

बच्ची को बंद कर बाजार गए माता-पिता

बच्ची को बंद कर बाजार गए माता-पिता

नोएडा सेक्टर 110 में एक माता-पिता बच्ची को कार में बंद कर अपना काम करने निकल गए। रविवार को एक दंपत्ति अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ मार्केट में खरीदारी करने आए। मां करवा चौथ क लिए मेहंदी लगवाने चली गई, वहीं पिता भी किसी काम से निकल गए। उन्होंने बच्ची को ड्राइवर के बगल वाली सीट पर एक चाबी की रिंग देकर बिठा दिया।

नहीं मिले माता-पिता तो भीड़ ने पुलिस को बुलाया

नहीं मिले माता-पिता तो भीड़ ने पुलिस को बुलाया

गाड़ी के खिड़की-दरवाजे बंद होने के कारण आधे घंटे में ही बच्ची का दम घुटने लग गया। सांस लेने में तकलीफ होने से बच्ची रोने लगी और शीशे पर हाथ मारने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुन वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने पहले बच्ची के माता-पिता को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं मिले तो उन्होंने थोड़ी दूर खड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शीशा तोड़कर बच्ची को निकाला गया बाहर

शीशा तोड़कर बच्ची को निकाला गया बाहर

सब इंस्पेक्टर एनपी सिंह तुरंत बच्ची को बाहर निकालने पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन का टॉर्च ऑन कर बच्ची को भरोसा दिलाया और फिर गाड़ी की पिछली सीट के दरवाजे का कांच तोड़ा। इसके बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार जब बच्ची को बाहर निकाला गया तब वो बेहोश होने की स्थिति में थी। इसके बाद जब माता-पिता वहां पहुंचे तो पुलिस और लोगों ने इस लापरवाही के लिए काफी समझाया। गाड़ी में बंद होने के कारण कई बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+