परमेश्वरन अय्यर बने नीति आयोग के नए सीईओ
आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर को शुक्रवार को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकार नियुक्त किया गया।
नई दिल्ली,24 जून:
केंद्र सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। वह नियुक्ति के बाद अगले दो साल तक इस पद पर रहेंगे।

अय्यर वर्तमान सीईओ अभिताभ कांत की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अय्यर की नियुक्ति उन्हें नियमों और शर्तों पर हुई है जिनके आधार पर अमिताभ कांत की नियुक्ति की गई थी। आज पीएम मोदी ने चंपारण में आयोजित सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम की शुरुआत में अपनी महत्वाकांक्षी योजना के पिछे परमेश्वरन अय्यर जी का हाथ बताया । देश में चलने वाले स्वच्छता अभियान में अय्यर जी ने अहम भुमिका है। पीएम मोदी ने उन्हे इस मिशन का हीरो कहा । पीएम मोदी ने जमकर अय्यर जी की तारिफ की ।












Click it and Unblock the Notifications