जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं Twitter के नए CEO पराग अग्रवाल?
नई दिल्ली, 30 नवंबर। भारतीय मूल के इंजीनियर पराग अग्रवाल अब माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बन गए हैं। उन्हें ये पोस्ट जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद हासिल हुई है। पराग अग्रवाल वैसे साल2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। वो साल 2017 में कंपनी के सीटीओ (चीफ टेक्नोलाजी आफिसर) बनाए गए थे। जैक डोर्सी ने पराग को प्रतिभावान और ऊर्जावान बताकर काफी तारीफ की है। जब से पराग के CEO बनने की खबर सामने आई है तब से ही लोग पराग के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

1.52 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति
इस वक्त सोशल मीडिया पर पराग अग्रवाल छाए हुए हैं। आपको बता दें कि PeopleAI के अनुसार पराग अग्रवाल के पास इस वक्त 1.52 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। भारतीय मुद्रा में उनकी संपत्ति लगभग 11.5 करोड़ रुपए की है। ट्विटर से उन्हें सालाना $250,000 की तनख्वाह मिलती है तो वहीं अब CEO बनने के बाद उनका अब 1 मिलियन डॉलर (7,50,54,500 रुपये) का वार्षिक पैकेज होगा और बोनस के साथ-साथ प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट और 12.5 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे।
Recommended Video

मुंबई में भी पैतृक घर और लाखों की संपत्ति
पराग अग्रवाल वैसे एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिताजी भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे तो वहीं उनकी मां सेवानिवृत्त स्कूल टीचर रही हैं तो वहीं उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल भी स्टैनफॉर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजिशियन और असिस्टेंट क्लीनिकल प्रोफेसर की पोस्ट पर हैं। पराग के पास मुंबई में भी पैतृक घर और लाखों की संपत्ति है।

जैक डोर्सी ने किया था ये Tweet
मालूम हो कि सोमवार देर रात 45 वर्षीय जैक ने ट्वीट करके अपने इस्तीफे का एलान किया। उन्होंने लिखा, 'कंपनी में अंतरिम सीईओ से सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्ष बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है। पराग अग्रवाल हमारे अगले सीईओ होंगे।'

कंपनी ने भी Tweet किया था
जैक के बाद कंपनी ने भी Tweet किया था, जिसमें कहा गया था कि 'निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से पराग अग्रवाल की सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।' मालूम हो कि Twitter एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है, जिस पर उपयोगकर्ता TWEET के जरिए अपने संदेशों को लोगों तक पहुंचाते हैं।
दुनिया भर में इसके 25 से अधिक कार्यालय
पंजीकृत उपयोगकर्ता ट्वीट को पोस्ट, लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं, लेकिन अपंजीकृत उपयोगकर्ता केवल वो ही संदेश पढ़ सकते हैं जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। इसका हेडऑफिस कैलिफोर्निया में है, और दुनिया भर में इसके 25 से अधिक कार्यालय हैं।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications