'बटोगे तो कटोगे' के विवाद में कूदे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए क्या कहा
Dhirendra Krishna Shastri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में 'बटोगे तो कटोगे' नारा दिया था, जिसपर सियासत गरमाई हुई है। अब इस विवाद में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने 'बटोगे तो कटोगे' नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'पूरे भारत के हिंदुओं को एक करना है। अगर आप बंटोगे तो बिल्कुल कटोगे।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे भारत में हिंदुओं के बीच एकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर हिंदू एक साथ रहेंगे तो उनकी नानी याद आ जाएगी। कहा कि कुछ लोग गजवा-ए-हिंद की मांग करते थे, लेकिन हमने भगवा-ए-हिंद मांग लिया तो उन्हें दिक्कत हो गई।

हिंदू एकता को बढ़ावा देने के लिए 21 नवंबर से एक यात्रा की योजना बनाई गई है। बता दें, धीरेंद्र शास्त्री शनिवार 2 अक्टूबर को गुवाहाटी पहुंचे। यहां मां कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, जाति तो प्राचीन काल में भी मौजूद थी, लेकिन इससे विभाजन (बंटे) हुए नहीं थे। उन्होंने बताया कि मुसलमानों में कई जातियां हैं।
लेकिन, बात जब मजहब की आती है तो वे सिर्फ और सिर्फ मुसलमान है, जबकि, हिंदुओ में ऐसा नहीं है। हिंदुओं पर जाति के हिसाब से बंटते जाते हैं। हमे अपने नाम के आगे सनातनी और हिंदू लिखने की जरूरत है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं में जनसंख्या वृद्धि के बारे में भी चिंता जताई।
उन्होंने कहा, "हिंदुओं से कहा जाता था कि 'दो बच्चे अच्छे हैं', लेकिन उनके पास पूरी क्रिकेट टीम है।" उन्होंने कहा कि जबकि अन्य की संख्या बढ़ रही है, हिंदुओं की संख्या घट रही है। शास्त्री ने सुझाव दिया कि यदि अन्य 12 बच्चे रखते हैं, तो हिंदुओं को 14 बच्चे रखने चाहिए, जिनमें से चार हिंदू राष्ट्र के लिए समर्पित होने चाहिए।
21 नवंबर को बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक 160 किलोमीटर की महत्वपूर्ण पदयात्रा शुरू होने जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है और यह 29 नवंबर को ओरछा धाम में समाप्त होगी। शास्त्री की योजना इस यात्रा के दौरान हजारों सनातनियों से मिलने और उनसे जातिगत भेदभाव को दूर करने और एकजुट रहने का आग्रह करने की है।












Click it and Unblock the Notifications