आधार से लिंक करवाना होगा पैन कार्ड, नहीं तो हो जाएगा कैंसिल
बहुत ही जल्द पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो जाएगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका पैन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार एक के बाद एक योजनाओं को आधार कार्डसे जोड़ती जा रही है। हाल की में सरकार ने नया पैन कार्ड बनवाने और इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले सरकार ने राशन कार्ड और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाया और अब सरकार एक और जरूरी दस्तावेज को आधार से जोड़ने जा रही है।
पढ़ें-नहीं है ये नंबर तो जल्द बंद हो जाएगा आपका मोबाइल फोन

जी हां बहुत ही जल्द पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो जाएगा। सरकार जल्द एक ऐसा बिल ला रही है, जिसमें हर व्यक्ति के लिए पैन कार्ड को आधार नबंर से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। सरकार द्वारा प्रस्तावित नए फाइनेंशियल बिल के मुताबिक हर पैन कार्ड होल्डर्स को अपने आधार कार्ड नबंर से इसे लिंक करवाना होगा। माना जा रहा है कि इस बिल को जल्द ही सदन में पास करा लिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद आधार कार्ड से पैन कार्ड को भी लिंक करवाना अनिवार्य हो जाएगा।
इस बिल के पास होने के बाद 1 जुलाई से पैन कार्ड होल्डर को इसे आधार से लिंक करनावा होगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करने से चूक जाता है तो उसके पैन कार्ड को रद्द और कैंसिल माना जाएगा। ऐसा होगा पर बिल में दी गए नियमों के आधार पर उसपर कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आने वाले दिनों में आधार ही एकमात्र कार्ड होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जगह ले लेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी के मुकाबले एक आधार कार्ड ही किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए काफी होगा।












Click it and Unblock the Notifications