Pal Pal Dil Ke Paas: पहली बार मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी पूजा और मां प्रकाश, वायरल हुईं तस्वीरें

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल की वायरल हुईं तस्वीरें, लोगों के लिए ये सुखद आश्चर्य था।

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार और बीजेपी सांसद सनी देओल के बेटे की करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो गई है, फिल्म की प्रतिक्षा लंबे वक्त से देओल फैमिली के फैन कर रहे थे, गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, जिसमें अरसे बाद सनी देओल की पत्नी पूजा देओल और उनकी मां यानी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी दिखाई दीं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रही हैं।

पहली बार मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी

पहली बार मीडिया के सामने आईं सनी देओल की पत्नी

फिल्मी सितारों से ज्यादा कैमरों में पूजा देओल और प्रकाश कौर की तस्वीरें कैद हुई क्योंकि आम तौर पर ये दोनों मीडिया और फिल्मी इवेंट से कोसों दूर रहती हैं, सनी की पत्नी यानी कि करण की मां पूजा तो तब भी मीडिया के सामने नहीं आईं, जब सनी ने लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज की, हालांकि सनी को एक फैमिली मैन कहा जाता है, बावजूद इसके उनकी पत्नी पूजा किसी भी सार्वजनिक इवेंट में कम ही दिखाई देती हैं, कुछ ऐसा ही हाल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का भी है।

सनी की मां प्रकाश कौर के बारे में भी लोगों को ज्यादा नहीं पता

सनी की मां प्रकाश कौर के बारे में भी लोगों को ज्यादा नहीं पता

गौरतलब है कि धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से उनकी फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी, फिल्मों में आने के बाद उनकी लाइफ में ड्रीम गर्ल हेमामालिनी की एंट्री हुईं, जिनसे उन्होंने शादी की और उनसे उन्हें दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं, हालांकि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया बल्कि उन्होंने हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था।

साल 1984 में लंदन में हुई थी सनी-पूजा की शादी

साल 1984 में लंदन में हुई थी सनी-पूजा की शादी

जबकि सनी देओल और पूजा की शादी साल 1984 में लंदन में हुई थी, ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि दोनों की फैमिली के बीच बिजनेस रिलेशनशिप था, जो कि दोनों की शादी के बाद, रिश्तेदारी में बदल गया।

फिल्म 'बेताब' की रिलीज से पहले ही हो गई थी शादी

फिल्म 'बेताब' की रिलीज से पहले ही हो गई थी शादी

कहा तो ये भी जाता है कि सनी की शादी उनकी पहली फिल्म 'बेताब' की रिलीज से पहले ही हो गई थी लेकिन उनकी शादी की बात को छुपा कर रखा गया था क्योंकि फिल्म 'बेताब' एक रोमांटिक फिल्म थी और फिल्म के निर्माता और सनी के पिता धर्मेंद्र को डर था कि शादी-शुदा होने के कारण कहीं सनी को पब्लिक ठुकरा ना दें, हालांकि ये बात मीडिया में बहुत बाद में सामने आई थी, तब तक फिल्म 'बेताब' एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हो चुकी थी।

सनी-पूजा के दूसरे बेटे का नाम राजवीर है

करण के अलावा सनी देओल और पूजा देओल का एक और बेटा है जिसका नाम राजवीर है, वो अभी मीडिया से दूर अपनी पढाई पर ध्यान लगा रहे हैं, फिलहाल इस वक्त पूरा परिवार अपने चहेते करण देओल की सफलता के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है, फिल्म आज रिलीज हो गई है,इस मूवी की एक्ट्रेस सहर बाम्बा भी डेब्यू कर रही हैं, फिल्म के डायरेक्टर खुद सनी देओल हैं, फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सारे मसाले मौजूद हैं, देखते हैं ये बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+