पराग अग्रवाल पर क्या बोल रहे पाकिस्तानी और क्यों याद कर रहे सुषमा स्वराज का भाषण
अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर की कमान 37 साल के पराग अग्रवाल को मिली है.
पराग भारतीय मूल के हैं और उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से 2005 में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है.

2011 में पराग ने ट्विटर में नौकरी शुरू की थी और 2017 में सीटीओ (चीफ़ टेक्नॉलजी ऑफिसर) बन गए. दो दिन पहले पराग ट्विटर के सीईओ बन गए. ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ़्ट, याहू और AT&T लैब्स में काम कर चुके हैं.
पराग की इस उपलब्धि की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में पराग की तारीफ़ में लोग अपनी व्यवस्था और सरकार को कोस रहे हैं.
आइरिश-अमेरिकी वित्तीय सेवा और सॉफ़्टवेयर कंपनी स्ट्राइप से सीईओ पैट्रिक कोलिसन ने पराग के सीईओ बनने के बाद 29 नवंबर को एक ट्वीट किया था.
इस ट्वीट में पैट्रिक ने लिखा था, ''गूगल, माइक्रोसॉफ़्ट, एडोब, पालो अल्टो नेटवर्क्स के बाद अब ट्विटर की कमान भी भारत में पले-बढ़े सीईओ के हाथ में होगी. तकनीक की दुनिया में भारतीयों की सफलता की कहानी ग़ज़ब की है. इससे ये भी पता चलता है कि अमेरिका प्रवासियों को मौक़े दे रहा है. पराग आपको बधाई.''
- पराग अग्रवाल: ट्विटर के नए सीईओ का 11 साल पुराना ट्वीट क्यों बना निशाना
- पराग अग्रवाल: ट्विटर के नए सीईओ को कितना जानते हैं आप?
https://twitter.com/patrickc/status/1465353324803211267
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क ने लिखा, ''भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को काफ़ी फ़ायदा है.''
पाकिस्तान में चर्चा
पैट्रिक के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तान में सर्वे ऑटो इंक के सीईओ उमर सैफ़ ने लिखा है, ''डियर पाकिस्तान, प्रतिस्पर्धा के लिए ये क्षेत्र सबसे माकूल है.''
https://twitter.com/umarsaif/status/1465528155800748035
अपने दूसरे ट्वीट में उमर सैफ़ ने लिखा है, ''ट्विटर की कमान पराग अग्रवाल के पास. गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई. माइक्रोसॉफ़्ट सत्या नडेला के पास. आईबीएम की कमान अरविंद कृष्णा के हाथों में. एडोब शांतनु नारायण के पास, क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी VMWare रंगराजन रघुराम के पास, ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म vimeo की कमान अंजली सूद के हाथों में, गूगल क्लाउड के प्रमुख थॉमस कूरियन, नेटऐप के मालिक जॉर्ज कुरियन और पालो अल्टो नेटवर्क्स की कमान निकेश अरोड़ा के पास है.''
https://twitter.com/umarsaif/status/1465622837641859077
उमर सैफ़ ने लिखा है, ''अब इंतज़ार है कि कोई भारतीय फ़ेसबुक के मालिक मार्क ज़करबर्ग की जगह लेगा.''
सैफ़ अगले ट्वीट में कहा है, ''दुनिया की टॉप टेक कंपनियों के भारतीय सीईओ आईआईटी से पढ़े हैं. कई पाकिस्तानी पूछ रहे हैं कि पाकिस्तान में आईआईटी की तरह कोई सरकारी टेक यूनिवर्सिटी क्यों नहीं है? दरअसल, हमारे यहाँ हैं लेकिन ओछी राजनीति और अक्षमता हावी हो गई. इस तरह के संस्थान राष्ट्रीय संपत्ति बन सकते हैं और हमें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा में मदद करेंगे.''
मुबाशिर नाम के एक पाकिस्तानी ट्विटर यूज़र्स ने एक तरफ़ भारत के चर्चित सीईओ की तस्वीर लगाई है और दूसरी तरफ़ पाकिस्तान के कुख्यात चरमपंथियों की. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मुबाशिर ने लिखा है, ''भारत बनाम पाकिस्तान.''
- ट्रंप को बैन करना सही लेकिन ख़तरनाक: ट्विटर बॉस जैक डोर्सी
- ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट हमेशा के लिए निलंबित किया
https://twitter.com/mkw72/status/1465583484773281797
वहीं पाकिस्तान के चर्चित पत्रकार वसीम अब्बासी ने पैट्रिक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया वाले एलन मस्क के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ''गूगल, माइक्रोसॉफ़्ट, एडोब, आईबीएम, पालो अल्टो नेटवर्क्स और अब ट्विटर भारतीयों के हाथों में.'' अब्बासी के इस ट्वीट को मुबाशिर ने भी रीट्वीट किया है.
अदनान सिद्दीक़ी नाम के एक ट्वीटर यूज़र्स ने लिखा है, ''एक तरफ़ भारत है, जो दुनिया को अपना बेस्ट ब्रेन दे रहा है और अपनी पहचान बना रहा है और दूसरी तरफ़ हम हैं.''
https://twitter.com/Wabbasi007/status/1465387649120747529
पाकिस्तान के ही अली अज़हर नाम के एक और ट्विटर यूज़र ने सत्या नडेला, सुंदर पिचाई और पराग अग्रवाल की तस्वीर लगाई है और दूसरी तरफ़ पाकिस्तान की कुछ तस्वीरें. इस कोलाज को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कैप्शन दिया है- दुश्मन और अपुन.
सुषमा स्वराज का भाषण
पराग अग्रवाल के सीईओ बनने की ख़बर पाकिस्तानी मीडिया में भी प्रमुखता से छपी है. पराग अग्रवाल के सीईओ बनने पर पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल से भारत की विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में दिया गया भाषण का वीडियो क्लिप भी शेयर किया जा रहा है.
https://twitter.com/sohailnoorkhan/status/1465752239344074760
सुषमा स्वराज के इस भाषण का वीडियो क्लिप पाकिस्तानी ट्विटर यूज़र सुहैल नूर ख़ान ने ट्वीट किया है. इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''भारत और पाकिस्तान में यही अतंर है. भारत में जन्मे पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है. तालिबान ने आतंकवाद की ट्रेनिंग पाकिस्तान में ली और अफ़ग़ानिस्तान में शासक बन गया.''
सुषमा स्वराज ने यह भाषण सितंबर, 2017 में दिया था. इस भाषण में सुषमा स्वराज ने कहा था, ''भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करते हुए भी अपने घरेलू विकास को कभी थमने नहीं दिया. 70 वर्ष के दौरान अनेक दलों की सरकारें आईं लेकिन हर सरकार ने विकास की गति को जारी रखा.''
''सभापति जी, हमने आईआईटी बनाए, हमने आईआईएम बनाए, हमने एम्स जैसे अस्पताल बनाए, हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध संस्थान बनाए. पर पाकिस्तान वालों, आपने क्या बनाया? आपने हिज्बुल मुजाहिदीन, हक्क़ानी नेटवर्क, जैश-ए-मोहम्मद बनाया और लश्कर-ए-तैयबा बनाया. हमने स्कॉलर, सांइटिस्ट और डॉक्टर पैदा किए और आपने जिहादी पैदा किया.''
पाकिस्तान के हमज़ा बलोच ने भी भारतीय सीईओ के नाम लिखते हुए लिखा है- ये भारत ने दिए और हमने?
कॉपी- रजनीश कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications