जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
जांच टीम ने आईएसआई जासूस के पास से सिम कार्ड और काफी संदिग्ध सामान बरामद किया है। फिलहाल सीआईडी और बॉर्डर इंटेलीजेंस पुलिस की संयुक्त टीम आईएसआई जासूस हाजी खान से पूछताछ कर रही है।
नई
दिल्ली। सीआईडी और बॉर्डर इंटेलीजेंस पुलिस ने राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक जासूस को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक इस जासूस का नाम हाजी खान है और उसे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास किशनगढ़ गांव के पास गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम ने आईएसआई जासूस के पास से सिम कार्ड और काफी संदिग्ध सामान बरामद किया है। फिलहाल सीआईडी और बॉर्डर इंटेलीजेंस पुलिस की संयुक्त टीम आईएसआई जासूस हाजी खान से पूछताछ कर रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
आपको
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एटीएस ने मध्य प्रदेश से आईएसआईएस के 11 जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। ये जासूस कॉल सेंटर की आड़ में भारतीय सेना की अहम जानकारी लीक कर रहे थे। शुक्रवार को एटीएएस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications