जम्मू कश्मीर: भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर के मंगूचक बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीती रात पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बीएसफ के सतर्क जवानों ने पाक के घुसपैठिए को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार कई अन्य घुसपैठियों ने भी घुसपैठ की कोशिश की है, हालांकि अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि घाटी में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और पाक घुसपैठिए भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications