PC की आलोचना करने वाली PAK अभिनेत्री ने शेयर की निक जोनस संग फोटो, लोगों ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली। इन दिनों पाकिस्तान की ओर से भारत की हर चीज पर कमेंट किया जाता है, हालांकि हर बार उसको मुंह की ही खानी पड़ती है। पाकिस्तान की बौखलाहट इस कदर है कि उसे कब और क्या बोलना है, ये समझ ही नहीं आ रहा है और इसी वजह से उसे हर बार आलोचना का शिकार होना पड़ता है। पाकिस्तानी अदाकारा मेहविश हयात भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो कि आर्टिकल 370 के कश्मीर से खत्म किए जाने के बाद से लगातार भारत पर हमले कर रही हैं।

PAK अभिनेत्री ने की निक संग फोटो शेयर लेकिन.....

लेकिन इस बार वो खुद ट्रोल हुई हैं, वजह है निक जोनस, जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर स्टार निक जोनस के साथ,मेहविश ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसके कारण वो आलोचनाओं के घेरे में हैं, दरअसल पाक एक्ट्रेस यूएस ओपन मैच के दौरान निक को देख इतनी एक्साइटेड हो गईं कि दौड़ कर उनसे मिलने चली गईं और फोटो क्लिक करवा लीं।

मेहविश हयात ने की थी भारत की आलोचना

मेहविश ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''सोचो न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मैन्स सेमी फाइनल में, मैं किससे मिलने के लिए भागी, एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे वो ये कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे''

तुम्हें शर्म आनी चाहिए मेहविश...

जिसके बाद तो वो लोगों के निशाने पर आ गईं, लोगों ने लिखा कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए मेहविश, निक की पत्नी को गाली देती हो और उसके साथ तस्वीर क्लिक करती हो, आखिर ये कहां का न्याय है, तो कुछ ने मेहविश के चलते पाकिस्तान को निशाने पर लिया और कहा कि पाकिस्तान का धर्म यही है, पहले गाली दो फिर गले पड़ जाओ।

मेहविश ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी...

मेहविश ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी...

आपको बता दें कि हाल ही में मेहविश ने दो पड़ोसियों के बीच युद्ध को प्रोत्साहित करने के लिए प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी,इसलिए अब मेहविश और निक की इस तस्वीर को लेकर लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं।

बॉलीवुड पर भी गाने चुराने का आरोप लगाया

यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड पर भी गाने चुराने का आरोप लगाया था, मेहविश ने एक ट्वीट कर जुनैद जमशेद के गाने को चोरी करने की बात कही थी, मेहविश ने लिखा है- मुझे यह बेहद अजीब लगता है कि एक तरफ बॉलीवुड पाकिस्तान को हर मौके पर गालियां देता है, दूसरी ओर हमारे गीतों को बिना किसी स्वीकृति के चुराता है।

मेहविश ने शाहरुख खान को भी लेकर किया था विवादित बयान

मेहविश ने शाहरुख खान को भी लेकर किया था विवादित बयान

तो वहीं कुछ दिन पहले मेहविश ने शाहरुख खान के नेटफ्लिक्स शो 'बार्ड ऑफ ब्लड' की भी निंदा की थी। मेहविश ने लिखा था- आखिर उस बात को सही साबित किया है जिसे मैं कब से कहती आ रही हूं। एक और कमजोर और पाकिस्तान विरोधी प्रोजेक्ट। क्या हम अब जागेंगे और समझेंगे कि बॉलीवुड का एजेंडा क्या है? शाहरुख खान, देशभक्त बनिए, कोई आपको इससे नहीं रोकेगा लेकिन हमें गालियां देकर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+