ED-CBI-पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए PFI कार्यकर्ता, पुणे में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे
पुणे, 24 सितंबर: केंद्रीय एजेंसी की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ देशभर में धड़ाधड़ कार्रवाई के बाद संगठन के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देशभर में PFI के ठिकानों पर ईडी और सीबीआई के छापे पड़े हैं। अब तक इस पूरे मामले में 100 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्त में लिया जा चुका है। ऐसे में PFI के समर्थक बौखला चुके हैं, जिसके बाद शुक्रवार को पुणे में पीएफआई की एक रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। जिसका वीडियो शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा किया है।

पुणे में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शुक्रवार को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुने गए थे। PFI के कार्यकर्ता वहां ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। देखिए नारेबाजी का वीडियो...
पुणे में हुए पीएफआई प्रदर्शन के दौरान लगाए गए आपत्तिजनक नारे के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएफआई के खिलाफ एक्शन लेते हुए 22 सितंबर को 11 राज्यों में NIA-ED और स्टेट पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन टीम ने छापेमारी की। जिसमें अब तक 106 से ज्यादा पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications