कर्नाटक से हिमाचल तक, कांग्रेस शासित राज्यों से अब तक कितने पाकिस्तानी निकाले गए? यहां देखें पूरी अपडेट
Pakistan Visa Deadline: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसमें लॉन्ग टर्म, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए गए हैं। इसमें से 13 कैटेगरी के वीजा को 27 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था, जबकि मेडिकल वीजा की डेडलाइन 29 अप्रैल है। ऐसे में आज मंगलवार को अटारी सीमा पर पाकिस्तान वापस जा रहे लोगों की संख्या में तेजी देखी गई है।
उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां 100 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह सवाल उठाया है कि क्या कांग्रेस शासित राज्यों में भी पाकिस्तानी नागरिकों बाहर भेजने का काम तेजी से हो रहा है या नहीं? तो चलिए जानते हैं कर्नाटक से लेकर हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कितने पाकिस्तानी हैं और कितनों को देश छोड़ने को कहा गया है?

🔴 कर्नाटक से कितने पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए?
कर्नाटक में 108 पाकिस्तानी नागरिकों की अब तक पहचान की गई है। इसमें से 88 नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकों से शादी की है। इन सभी 88 लोगों को दीर्घकालिक वीजा यानी लॉन्ग टर्म वीजा मिला हुआ है। ये अपने स्टे परमिट को रिन्यूअल कराते रहते हैं। लॉन्ग टर्म वीजाधारकों का वीजा रद्द नहीं किया गया है, इसलिए इन्हें पाकिस्तान लौटना नहीं होगा। वहीं राज्य में रह रहे अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के डिपोर्टेशन की कार्यवाही चल रही है।
🔴 हिमाचल प्रदेश से कितने पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए?
हिमाचल प्रदेश के सिर्फ एक जिला कांगड़ा में ही 10 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। इसके अलावा किसी अन्य जिले में पाकिस्तानी वीजा पर आए किसी नागरिक की पहचान नहीं हो पाई है। कांगड़ा में 10 पाकिस्तानी नागरिक सभी लॉन्ग टर्म वीजा वाले हैं। इन्हें भारत छोड़ने का आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोलन में 2 पाकिस्तानी नागरिक मेडिकल वीजा पर रह रहे थे, उन्हें 26 अप्रैल को ही डिपोर्ट कर दिया गया है।
🔴 तेलंगाना से कितने पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए?
तेलंगाना की बात करें तो वहां की पुलिस ने जानकारी दी है कि राज्य में 208 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। जिसमें से 156 पाकिस्तानी नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा है। वहीं 13 पाक नागरिकों के पास अल्पकालिक वीजा और 39 के पास मेडिकल और बिजनेस वीजा है। इनमें से 156 को छोड़कर बाकी अन्य को डिपोर्ट कर दिया गया है।
🔴 झारखंड से कितने पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए?
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के मुताबिक झारखंड में सात पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। ये सभी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर झारखंड में रहे हैं। ये नागरिक रांची में दो, धनबाद में दो, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो हैं.
🔴 तमिलनाडु से कितने पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए?
तमिलनाडु में अब तक 80-200 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है, जो अल्पकालिक वीजा धारक हैं। राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है। हालांकि इसमें से कितने नागरिक वापस चले गए हैं...फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। (आने पर लेख अपडेट किया जाएगा)












Click it and Unblock the Notifications