पाकिस्‍तान ने जम्‍मू के नौशेरा में तोड़ा युद्धविराम, एक महिला की मौत

गुरुवार की सुबह पाकिस्‍तान ने जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में की 120 एमएम के मोर्टार से फायरिंग। एक महिला की मौत और एक व्‍यक्ति घायल। अभी तक जारी है फायरिंग।

नौशेरा। पाकिस्‍तान ने गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में फायरिंग की और युद्धविराम का उल्‍लंघन किया है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है। पाकिस्‍तान की ओर से इस माह में सीजफायर तोड़ने की दूसरी घटना है। इससे पहले पाकिस्‍तान ने पुंछ सेक्‍टर में एक अप्रैल को गोलीबारी की थी।

पाकिस्‍तान ने जम्‍मू के नौशेरा में तोड़ा युद्धविराम, एक महिला की मौत

इससे पहले पुंछ में हुई थी फायरिंग

गुरुवार को पाक की ओर से नौशेरा में 120 एमएम के मोर्टार से फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति के घायल होने की भी खबरें हैं। फायरिंग अभी तक जारी है। पाकिस्‍तान ने इससे पहले पुंछ सेक्‍टर में फायरिंग की थी और फायरिंग में इंडियन आर्मी के जवान और बीएसएफ के हेड कॉन्‍स्‍टेबल शहीद हो गए थे। बाद में पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) ने फायरिंग की आड़ में कृष्‍णा घाटी में इन्‍हीं दोनों शहीदों के सिर कलम कर दिए थे। केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों लोकसभा में जानकारी दी गई थी कि वर्ष 2016 में करीब 15 आतंकी हमले हुए जिनमें इंडियन आर्मी के करीब 68 सैनिक शहीद हो गए हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि जम्‍मू कश्‍मीर सीमा पर युद्धविराम उल्‍लंघन के मामलों में भी तेजी आई है।

मौसम बदलते ही घटनाओं में तेजी

सेना के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि अब तक घुसपैठ के करीब 25 प्रयास हो चुके हैं और तीन सफल रहे हैं। पिछले वर्ष पाक आतंकियों की ओर से 100 सफल घुसपैठों को अंजाम दिया गया था। रिपोर्ट की मानें तो एलओसी की दूसरी तरफ करीब 300 आतंकवादी इन टेरर लॉन्‍च पैड्स पर मौजूद हैं। इंडियन आर्मी ने इन इलाकों को 'रिसेप्‍शन एरिया' के तौर पर पहचाना है। अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेंगी वैसे-वैसे ही घुसपैठ और युद्धविराम उल्‍लंघन की घटनाओं में भी तेजी आएगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+