जम्मू कश्मीर: पुंछ के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग जारी, सेना दे रही है करारा जवाब
पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फिर से युद्धविराम तोड़े जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि पुंछ के मेंढर सेक्टर में हुई इस फायरिंग में कुछ भारतीय जवान घायल हो गए हैं। इन घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से ऊधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल लाया जा रहा है। पांच अगस्त को जब से जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया है तब से ही पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर फायरिंग की जा रही है और लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। शनिवार को भी पाक ने पुंछ के कई सेक्टर्स में लगातार फायरिंग की थी।













Click it and Unblock the Notifications