जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लघंन
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने एक बार फिर से किया सीजफायर का उल्लघंन
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्षविराम को तोड़ा जा रहा है। पिछले कई दिनों से बार-बार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है। रविवार को एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए जम्मू कश्मीर सीमा पर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में फायरिंग की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ इलाके में देगवार सेक्टर में गोलियां बरसाई गई। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इसके बाद 6 बजकर 45 मिनट पर फिर से पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम के तोड़ते हुए फायरिंग की। भारतीय सेना की ओर से इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications