पाक सेना ने सीमा पार पकड़े गए भारतीय को लौटाया, बीएसफ को सौंंपा
पाक सेना ने मानवीय आधार पर एक भारतीय को छोड़ा है जो गलती से सीमा पारकर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। श्याम बिहारी राम को बीएसएफ के सुपुर्द किया गया।
लाहौर। पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों ने मानवीय आधार पर एक भारतीय को सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जो कुछ दिन पहले बॉर्डर क्रॉस कर पाक के क्षेत्र में चला गया था।

श्याम बिहारी राम कुछ दिन पहले भारतीय सीमा को पारकर पाकिस्तान के क्षेत्र में चला गया था। उसे पाकिस्तानी सेना ने बॉर्डर पर पुखलियन सेक्टर के पास पकड़ लिया था।

पाकिस्तान की सेना ने अपने बयान में कहा है कि मानवता के आधार पर पाक रेंजरों ने श्याम बिहारी राम को भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। श्याम बिहारी राम को वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी ने श्याम बिहारी राम से काफी पूछताछ की और इस मामले की जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे लगे कि वह जासूस है।
जब पाकिस्तान को लगा कि वह गलती से सीमा पारकर उधर चला गया तो उसे भारत को लौटाने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications