इमरान खान को याद आया शाहरुख खान की फिल्म का डॉयलॉग, I am not Terrorist

नई दिल्ली। बॉलिवुड में रोमांस के किंग के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान को चाहने वालों की तादात ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में है। शाहरुख खान की फिल्मों के डॉयलाग लोगों की जुबान पर आसानी से चढ़ जाते हैं और लोग उसे अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब शाहरुख खान की फिल्म का डॉयलॉग पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा दिग्गज नेता इमरान खान ने भी इस्तेमाल किया है। शाहरुख की फिल्म माइ नेम इज खान का डॉयलॉग को ट्वीट करते हुए कोर्ट के फैसले के बाद खुद का बचाव किया है।

अब नहीं छोड़ुंगा

अब नहीं छोड़ुंगा

दरअसल इमरान खान के खिलाफ 2014 में पाकिस्तान टेलीविजन के हेडक्वार्टर पर हमला करवाने का आरोप था, उनपर इस मामले में कुल चार मामले दर्ज थे। इन सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इमरान खान को जमानत दे दी है। कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि माइ नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टेररिस्ट, सुप्रीम कोर्ट ने मैं सादिक और अमीन हूं अब मैं इन फर्जी लोगों का पीछा नहीं छोड़ुंगा।

मैं सच्चा और सही हूं

मैं सच्चा और सही हूं

कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान ने पत्रकारों से कहा था कि कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि मैं सादिक और आमीन यानि सच्चा और सही हूं, नाकि आतंकवादी हूं। मैंने हमेशा से ही कानून का सम्मान किया है, इसलिए मैं कानून का लाड़ला हूं। कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी कुछ नहीं चुराया, लेकिन जितनी जांच का मुझे सामना करना पड़ा, उसकी आधी जांच भी नवाज शरीफ को नहीं झेलनी पड़ी है।

2014 में दर्ज हुआ था मामला

2014 में दर्ज हुआ था मामला

आपको बता दें कि 2014 में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों और इसके सहयोगी पाकिस्तान आवामी तहरीक पर आरोप लगा था कि उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उनपर आरोप लगा कि इस्लामाबाद के रेड जोन में स्थित संपत्तियों व एसएसपी असमातुल्ला जुनेजो पर हमला किया था। जिसके बाद इमरान खान के खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+