जम्मू कश्मीर: केरन सेक्टर में मारे गए आतंकियों से बरामद हुए पाक में बने खाने के पैकेट और हथियार

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एलओसी पर केरन सेक्टर में एक लंबे ऑपरेशन में पांच आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद सेना की ओर से बताया गया है कि आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने खाने के पैकेट, कपड़े और हथियार बरामद किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि सभी पांच आतंकियों को पाक से समर्थन मिला हुआ था। एक ऐसे समय में जब दुनिया कोरोना जैसी आपदा से लड़ रही है, पाक आतंक को बढ़ा रहा है और घुसपैठ करा रहा है।

Pakistan food packets clothing recovered from five terrorists killed in Operation in Keran sector jammu kashmir

सेना ने बतााया है कि पांच दिन तक ये ऑपरेशन चला है। एक अप्रैल को सेना को एलओसी के पास आतंकियों के घुसपैठ के निशान मिले थे। जिसके बाद आतंकियों के तलाश का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सेना का आतंकियों का मुठभेड़ हुआ लेकिन आतंकी भाग निकले। सेना ने फिर से इलाके की घेराबंदी की गई। मुश्किल हालात और बर्फबारी को देखते हुए चार पैरा कंमाडो और एक जेसीओ को हेलीकॉप्टर से उतारा गया। रविवार को सुबह बर्फ पर आतंकियों के पैरों के निशान मिले. उसका पीछा करते हुए ये आगे बढ़े, तभी इनका आमना सामना आतंकियों के साथ हो गया। मुठभेड़ में पांचों आतंकी मारे गए। वहीं इस ऑपरेशन में पांच जवान भी शहीद हो गए।

जवान शहीद हुए उनमें हिमाचल प्रदेश के संजीव कुमार (सुबेदार) उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह (हवलदार), हिमाचल प्रदेश के बाल कृष्ण (सिपाही), उत्तराखंड के अमित कुमार (सिपाही) और राजस्थान के छत्रपाल सिंह (सिपाही) शामिल हैं। इसे इस साल का अब तक का सबसे मुश्किल ऑपरेशन बताया जा रहा है। जिसमें सेना की 4 पैरा यूनिट के जवानों ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+