साइबर वॉर में पाकिस्तान को मिला तगड़ा झटका, भारत ने दुश्मन की दोहरी चाल को किया नाकाम
Pakistan Cyber Attack: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान रुक-रुक कर LOC पर गोलिबारी कर रहा है जिसका भारतीय सेना मुहंतोड़ जवाब दे रही है इसी बीच पाक हैकरों ने भारत की सुरक्षा पर डिजिटली वार किया है।
हालांकि, भारतीय साइबर सुरक्षा ढांचे की सतर्कता और क्षमता ने एक बार फिर पाकिस्तान आधारित साइबर हमलों को नाकाम कर दिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, हाल ही में भारत की कई वेबसाइटों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

Pakistan Cyber Attack: पाक की साइबर साजिश नाकाम
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इंडियन वेबसाइट्स पर 'IOK Hacker' नामक समूह ने अंजाम दिया जिसे 'Internet of Khilafah' के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, भारतीय साइबर एजेंसियों की चौकसी के चलते इन हमलों को समय रहते पहचान कर विफल कर दिया गया।
पाकिस्तान अब भारत पर डिजिटल तरीके से निशाना बनाने की नई साजिशें रच रहा है। मिशन-क्रिटिकल राष्ट्रीय नेटवर्क में सेंध लगाने में विफल रहने के बाद पाक हैकरों ने अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कल्याणकारी और शैक्षिक वेबसाइटों पर ध्यान केंद्रित किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो हाल ही में चार बड़ी साइबर घटनाओं की पुष्टि हुई है। आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) श्रीनगर और APS रानीखेत की वेबसाइटों को भड़काऊ प्रचार सामग्री से भरने का प्रयास किया गया। APS श्रीनगर की वेबसाइट पर वितरित इनकार-सेवा (DDoS) हमला भी किया गया।
इसके अलावा, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) के डेटाबेस को हैक करने की कोशिश की गई, और साथ ही वायु सेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के पोर्टल को भी टारगेट किया गया। हालांकि, इन सभी प्रयासों को तुरंत पहचान कर उन्हें अलग-थलग कर दिया गया और वेबसाइटों की पुनर्स्थापना कर दी गई। इस दौरान कोई भी संवेदनशील या गोपनीय नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ।
इस घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत विरोधी साइबर गतिविधियों में लिप्त तत्वों की मंशा तो खतरनाक है, लेकिन उनकी क्षमताएं सीमित हैं। भारतीय सेना और साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार अपने सुरक्षा ढांचे को मज़बूत कर रही हैं और सैनिकों व उनके परिवारों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।
Pakistan Cyber Attack: LOC पर भी पाकिस्तान को करारा जवाब
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर सेक्टरों में 28-29 अप्रैल की रात पाकिस्तान की ओर से की गई बिना उकसावे वाली गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के अनुसार, यह पाकिस्तान द्वारा लगातार पांचवें दिन किया गया संघर्षविराम उल्लंघन है।
भारतीय सेना ने इससे पहले 25-26 अप्रैल, 26-27 अप्रैल और 27-28 अप्रैल की रात को भी कुपवाड़ा, पूंछ और अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान की गोलीबारी का प्रभावी जवाब दिया था। वहीं, दूसरी ओर, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान और तेज कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications