पाकिस्तान जल्द रिहा करेगा भारतीय जवान चंदू चव्हाण को
पाकिस्तान ने किया इंडियन आर्मी के जवान चंदू चव्हाण को रिहा करने का वादा। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गलती से सीमा लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे चंदू।
मुंबई। भारत सरकार की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान ने इंडियन आर्मी के जवान चंदू चव्हाण को रिहा करने का वादा किया है। चंदू सितंबर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गलती से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे।

संपर्क में हैं दोनों देश
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवान चंदू चव्हाण ने गलती से कश्मीर स्थित सीमा पार कर पाक पहुंच गए थे। चंदू महाराष्ट्र के बोरविहीर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चव्हाण जिंदा हैं और भारत सरकार उनके संपर्क में है। सरकार उनकी रिहाई के लिए संबंधितअथॉरिटीज से सपंर्क कर रही है। जल्द ही उनकी रिहाई होगी। पाकिस्तान ने पहले इस बात से इंकार किया था कि इंडियन आर्मी का कोई जवान उनके कब्जे में है। लेकिन अक्टूबर में उसने इस बात की जानकारी दी कि चंदू उनके कब्जे में ही हैं।
पहले पाक ने किया इंकार
जिस समय चंदू एलओसी पार कर पाक की सीमा में पहुंच गए थे उसके बाद सरकार की ओर से कई बयान आए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार चंदू की सकुशल वापसी के लिए सारे प्रयास कर रही है। गृहमंत्री ने चंदू के दादा सीडी पाटील से खुद फोन पर बात कर इस बात का भरोसा उन्हें दिलाया था। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा था चंदू की वापसी में कुछ दिनों का समय लगेगा लेकिन चंदू को देश वापस जरूर लाया जाएगा। पार्रिकर ने कहा था कि चंदू की वापसी के लिए डीजीएमओ की ओर हर तरह के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस्लामाबाद में पाक डीजीएमओ की ओर से गुरुवार को यह बात मानी गई है कि चंदू उनके कब्जे में हैं।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications