पाकिस्तान ले सकता है स्ट्राइक का बदला, चौकन्ना हैं सुरक्षा तंत्र

नई दिल्ली। बीते दिनों भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पाक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जंजुआ ने दोनों मुल्कों के बीच बढ़ रहे तनाव को कम करने के संबंध में बात की थी।

india

लेकिन भारत सरकार के उच्च स्तर की ओर से द्वारा यह संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान भारतीय सेना की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेगा।

हो सकता है हमला!

इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि अग ले कुछ हफ्तों के भीतर देश में पाक की ओर से बड़ा आतंकी हमला हो सकता है।

बताया जा रहा है कि भारत फिलहाल दो चीजों पर अपनी नजर रखे हुए है। पहला तो यह कि क्या पाक की ओर से उरी सरीखा कोई बड़ा हमला होगा या फिर वो छोटे हमले जारी रखेगा। जैसे अभी बीते दिनों बारामूला, शोपियां और हंदवाड़ा में हुआ।

जिस दूसरी चीज पर भारत की नजर है वो है पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ नंवबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यदि उनका कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा, तो इसका मतलब यह होगा कि पाक कोई लंबी लड़ाई चाहता है।

चौकन्ना हैं सुरक्षा तंत्र

बता दें कि बीते दिनों जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले जिसमें सेना के 20 जवान शहीद हुए थे।

सेना की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह माना जा रहा था कि पाक कोई बड़ा कदम न उठा ले।

बता दें कि पाक में सरकार, मिलिट्री और खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच भी मतभेद पैदा हो रहे हैं।

मौजूदा वक्त में भारत की ओर से सुरक्षा में कोई कसर न छोड़ते हुए सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है साथ ही सेना भी एलर्ट मोड पर है। साथ ही अन्य सुरक्षा तंत्र भी चौकन्ने हैं।

हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि भारत हमला नहीं करता लेकिन हमला हुआ तो हम गोलियां नहीं गिनेंगे। अपने राजस्थान दौरे के दौरान राजनाथ ने सीमा पर सुरक्षा के हालातों का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+