गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी की वेबसाइट हैक, पाकिस्तान के समर्थन में लिखी बातें
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी की वेबसाइट हो गई है। रेड्डी की पर्सनल वेबसाइट को कथित तौर पर पाकिस्तान से हैकर्स ने हैक कर लिया। जिसके बाद वेबसाइट पर भारत सरकार को चेतावनियां लिखी गईं। कश्मीर को आजाद करो के नारे और पाकिस्तान के समर्थन में भी कई बातें उनकी वेबसाइट पर लिख दी गईं। 15 अगस्त को वेबसाइट को हैक किया गया था, जिसके बाद से वेबसाइट काम नहीं कर रही है। मंगलवार को जी किशन रेड्डी के हैदराबाद स्थित कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।

हैकर्स के हमले के बाद से वेबसाइट उपलब्ध नहीं बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हैकिंग के बाद से वेबसाइट की रूट में कोई समस्या आ गई है, इस कारण से वेबसाइट ठीक नहीं हो पा रही है। बताया गया है कि किसी भी पर्सनल डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। अधिकारियों ने ये भी बताया है कि वेबसाइट पर कोई सरकारी डाटा उपलब्ध नहीं था, सिर्फ राज्य मंत्री की पर्सनल जानकारी ही वेबसाइट पर थी।













Click it and Unblock the Notifications