सीमा पर बढ़ी पाकिस्तानी सेना की तैनाती, नागरिकों को हटाया

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सीमा पर सेना की हलचल बढ़ गई है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों को वहां से हटाया जा रहा है। इसकी जानकारी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट से मिली है।

pakistan

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि भारतीय सेना ने भी एलओसी पर सेना की तैनाती बढ़ा दी है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने जम्मू और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से नागरिकों को हटाकर दूसरी जगह बसाया गया है।

एक वरिष्ठ इंटेलिजेंस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सीमा पार पाकिस्तानी सेना द्वारा जवानों की तैनाती बढ़ाए जाने के पीछे क्या कारण है अभी यह बताना मुश्किल है, लेकिन यह सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मामलों से खुद को बचाने का एक तरीका लगता है।

यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक से डरा हुआ है और उसे डर है कि अगली बार भारतीय सेना जम्मू के आसपास सीमा पार चल रहे आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है।

लेकिन इन सबके बावजूद भारतीय सेना को जिस चीज से सतर्क रहना चाहिए वह है एलओसी पर जेहादी मूवमेंट। आने वाले दिनों में फिर से घुसपैठ हो सकती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से एलओसी पर लॉन्च पैड में रह रहे आतंकियों को एलओसी से दूर कर दिया गया है। करीब 100 ऐसे आतंकियों को सीमा के पास से हटाए जाने की सूचना है।

इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों को एक और बात का पता चला है कि पाकिस्तान पीओके में चल रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को आर्मी बेस के पास भेज रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+