'भारतीयों की सोच अच्छी नहीं, पाकिस्तान आ जाओ विराट, आपकी बेटी पूरे मुल्क की इज्जत'
नई दिल्ली, 3 नवंबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनको पाकिस्तान आ जाने के लिए कहने वाले एंकर वकार जका ने अब विराट को बुलाया है। पाक एंकर वकार जका ने विराट कोहली और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर खराब बातें किए जाने की निंदा की है। वकार ने कहा है कि विराट पाकिस्तान आ जाएं, यहां कोई उनके परिवार को निशाना नहीं बनाएगा। उनकी बेटी पूरे पाकिस्तान की इज्जत होगी।

ट्वीट कर कही ये बात
वकार जका ने मंगलवार को किए अपने ट्वीट में लिखा- विराट कोहली की बेटी को हाल के दिनों में दी गई धमकियां यह साबित करती है कि कई भारत को लोग अपने सुपरस्टार के लिए गंदी मानसिकता रखते हैं। विरोट कोहली आप पाकिस्तान आइए, ये पूरा मुल्क आपके साथ है। आपकी बेटी पाकिस्तान की इज्जत है। हम कभी किसी सुपरस्टार के परिवार को इस तरह निशाना नहीं बना सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं
वकार जका के इस ट्वीट पर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह काफी प्रतिक्रिया हुई है। कई लोगों ने इसे उनकी सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कहा है, तो कई लोगों ने विराट को निशाना बनाए जाने की कड़े शब्दों में मजम्मत की है। वकार ने हाल ही में आर्यन खान की गिरफ्तारी को शाहरुख खान को निशाना बनाने की कोशिश बताते हुए उनको पाकिस्तान में बसने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि शाहरुख के साथ मोदी सरकार गलत बर्ताव कर रही है, उनको पाक आ जाना चाहिए।

विराट सोशल मीडिया पर बन रहे हैं निशाना
यूएई में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से अपना मैच हार गई है। दोनों मैचों में टीम की एकतरफा हार और टूर्नामेंट के बाहर होने के खतरे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से इतर जाकर उनके परिवार, धर्म वगैरह पर ओछी टिप्पणिया की हैं। शमी की धार्मिक पहचान को लेकर निशाना बनाया गया तो विराट कोहली के परिवार पर भद्दी टिप्पणियां की गई हैं। विराट और अनुष्का शर्मा की 9 महीने की बेटी को बलात्कार तक की धमकियां दी गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications