Pakistan Airstrike: पंजाब के 8 जिलों में 24 घंटे में PAK का दूसरा हमला नाकाम, S-400 ने मार गिराईं मिसाइलें

Pakistan Airstrike 2025: पाकिस्तान ने 8 मई 2025 की रात को जम्मू-कश्मीर और पंजाब को निशाना बनाने की कोशिश की। जम्मू एयरपोर्ट के अलावा पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, आदमपुर, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और भटिंडा में हमले की खबरें सामने आई हैं। सभी स्थानों पर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारतीय डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की ओर से छोड़ी गई आठ मिसाइलों को मार गिराया। इसके अलावा पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान F-16 भी गिरा दिया गया।

यह भी पढ़ें- जम्‍मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का रॉकेट हमला, सतवारी कैंट और सांबा सेक्टर में भी भारी गोलाबारी

पंजाब के कई हिस्सों में ब्लैकआउट

गुरुवार शाम धमाके की आवाज़ सुनाई देने के बाद होशियारपुर प्रशासन ने तुरंत ब्लैकआउट घोषित कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद अमृतसर में भी यही कदम उठाया गया। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि एयर फ़ोर्स अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया। डीसी जैन ने कहा, "अगले आदेश तक ब्लैकआउट जारी रहेगा।"

Pakistan Airstrike in Punjab india

राजस्‍थान पर भी हमले की कोशिश

जम्‍मू-कश्‍मीर और पंजाब के अलावा राजस्‍थान में भी पोखरण और फलोदी पर भी हमले की कोशिश की गई है। यहां पर भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम एस-400 ने पाकिस्‍तानी मिसाइलें मार गिराई हैं।

बीती रात 15 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

इससे पहले, पाकिस्तान ने 7-8 मई 2025 की रात भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने अपनी S-400 "सुदर्शन चक्र" एयर डिफेंस प्रणाली का उपयोग करके इन हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणालियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लाहौर स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Jammu airport news: पठानकोट एयरबेस को कोई नुकसान नहीं, जम्मू एयरपोर्ट से भारतीय फाइटर विमानों ने भरी उड़ान

पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करते हुए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- PAK ने जम्‍मू एयरपोर्ट के अलावा इन जगहों को भी बनाया निशाना, S-400 ने मार गिराई 8 मिसाइल व F-16 जेट

गुरुवार दोपहर पीआईबी ने जानकारी दी कि इन हमलों को एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान जैसी ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में की गई। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+