Jammu airport news: पठानकोट एयरबेस को कोई नुकसान नहीं, जम्मू एयरपोर्ट से भारतीय फाइटर विमानों ने भरी उड़ान

Jammu Airport News: पाकिस्तान ने गुरुवार, 8 अप्रैल की रात को भारत के कई अलग-अलग जगहों पर ड्रोन अटैक किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला हुआ था लेकिन सेना की चौकसी से पाक की ये चाल भी नाकाम साबित हुई।

पठानकोट एयरबेस पर भी पाक ड्रोन ने हमला किया था जिसे सेना ने ध्वस्त कर दिया। इस हमले से एयरबेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है इसकी पुष्टि DIG ने की है।

Jammu-airport-news

वहीं पाकिस्तान की ओर से पंजाब, राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी ड्रोन अटैक कर रहा है। इन हमलों की भारतीय फौज की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा।

Jammu Airport News: जम्मू एयरपोर्ट पर पाक ड्रोन ध्वस्त

खबरों के मुताबिक पठानकोट के ममून कैंट क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनाई देने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके साथ ही जम्मू के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से 8 मिसाइलें दागी गईं इन सबको मार गिराया।

आज तक की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के एफ-16 और एफ- 17 जेट को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर लगातार अटैक किया जा रहा है। भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है और एयर डिफेंस सिस्टम से उनको मार गिराया गया है।

वर्तमान में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत बने रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+