पीएम मोदी को राखी बाधेंगी उनकी पाकिस्तानी बहन, इस बार है खास तैयारी

इस रक्षाबंधन के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास राखी तैयारी की गई है। इस बार सीमा पार से पीएम मोदी को राखी बांधने के लिए कमर मोहसिन शेखर ने इस बार खुद यह राखी तैयार की है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बार मैंने खुद यह खास राखी बनाई है। मैं पीएम मोदी को इस राखी के साथ एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि पीएम को पढ़ने का बहुत शौक है।

Qamar Mohsin Shaikh

कमर मोहसिन शेख इस बार खुद पीएम मोदी को यह राखी बाधेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले 2-3 साल से मैं कोरोना की वजह से पीएम को राखी नहीं बांध सकी लेकिन इस बार मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिलूंगी और उन्हें यह राखी बाधूंगी।

कमर मोहसिन शेक ने पीएम मोदी के साथ अपने पूर्व के अनुभव को भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब मैंने पहली बार उन्हें राखी बांधी थी तो पीएम मोदी आरएसएस कार्यकर्ता थे। मैंने उस वक्त उनके लिए दुआ मांगी थी कि वह मुख्यमंत्री बनें और वह मुख्यमंत्री बन गए।

पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कमर मोहसिन शेख ने कहा कि मैंने पीएम से कहा था कि मैं दुआ करती हूं कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें। जिसपर पीएम ने हंसते हुए कहा था कि तेरी सारी दुआएं पूरी हो जाए। कमर शेख ने कहा कि मुझे अच्छा लगता है जब पीएम मोदी मुझसे इस तरह से बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+