VIDEO: भारत की सीमा में घुसा पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर, जवाबी हमला देख भागा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर घुस आया, जिसके बाद इंडियन आर्मी ने जवाबी कर्रवाई की है। सेना के अनुसार, पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर इंडियन एयर स्पेस का उल्लंघन कर एलओसी पार करता हुआ पुंछ सेक्टर में घुसा। भारतीय सीमा में पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को उड़ता देख सेना ने उसे गिराने की कोशिश की लेकिन वह बचकर भागने में कामयाब रहा।

डिफेंस स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 'रविवार को लगभग 12.10 बजे एक सफेद रंग के पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर ने हमारे एयर स्पेस का उल्लंघन किया, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरफ वापस जाने से पहले वह कृष्णा घाटी के आस पास उड़ता हुआ दिखाई दिया।
सूत्रों ने कहा कि 15 मराठा लाइट इन्फैंट्री की भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हेलीकॉप्टर पर अपनी स्थिति से छोटे हथियारों से फायर कर उसे गिराने की कोशिश की। इस फायर का उद्देश्य पायलट को चेतावानी देना था कि उन्होंने गलत जगह पर घुसपैठ की है।
भारत और पाकिस्तान दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त मानदंडों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर नियंत्रण रेखा के एक किलोमीटर के भीतर नहीं आ सकते हैं। वहीं, कुछ फिक्स्ड एयरक्राफ्ट ही एलओसी से 10 किमी भीतर तक आ सकते हैं, इसके अलावा किसी भी विमान को आने की अनुमति नहीं है।
इसी साल फरवरी में भी भारतीय सीमा में 300 मीटर की ऊंचाई पर एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिखाई दिया था। पाकिस्तानी ने इस बार इंडियन एयर स्पेश का उल्लंघन उस वक्त किया है, जब दोनों देशों के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है।
#WATCH A Pakistani helicopter violated Indian airspace in Poonch sector of #JammuAndKashmir pic.twitter.com/O4QHxCf7CR
— ANI (@ANI) September 30, 2018












Click it and Unblock the Notifications