Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pahalgam Attack Video: 'गोलियों की तड़तड़ाहट, मासूमों की चीखें' पहलगाम आतंकी हमले के दिल दहला देने वाले वीडियो

Pahalgam Terror Attack Videos: गोलियों की तड़तड़ाहट, चीखें, डर से कांपते बच्चे और बेबस महिलाएं... पहलगाम के जंगलों से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वो किसी की भी रूह कंपा दें। महिलाओं की चीखें और मासूमों की जान बचाने की जद्दोजहद को देख कोई भी अंदर से टूट सकता है।

Pahalgam Terror Attack Video

आतंक की इस भयानक कहानी ने कश्मीर की वादियों को एक बार फिर खून से रंग दिया। ये वीडियो भले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और हम इनकी पुष्टि नहीं करते, लेकिन इनमें दिख रहे दर्द और डर को नकारा नहीं जा सकता।

पहला वीडियो: सेना ने बचाई जान, बच्चों से कहा- "डरो नहीं!"

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद कुछ लोग डरकर एक जगह इकट्ठा हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। एक बच्चे के कपड़े खून से सने हुए हैं और वह जोर-जोर से रो रहा है। तभी वहां भारतीय सेना के जवान पहुंचते हैं। लोगों ने पहले उन्हें आतंकी समझ लिया, लेकिन जवानों ने उन्हें शांत करते हुए कहा, "डरो नहीं, हम फौज से हैं!" वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कैसे बच्चे और महिलाएं डर से कांप रहे थे।

दूसरा वीडियो: गोलियों की आवाज से कांप उठेगा दिल

एक अन्य वीडियो में आतंकियों द्वारा फायरिंग की जा रही है और गोलियों की तेज आवाज सुनाई दे रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। कुछ लोग जमीन पर लेट गए हैं, तो कुछ पेड़ों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो इस हमले की भयावहता को बयां कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल, लेकिन पुष्टि नहीं

इन वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लोग इनको शेयर करते हुए पहलगाम हमले की भयावहता बयान कर रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि वन इंडिया नहीं करता है। लेकिन, इनमें जो दृश्य हैं, वो किसी भी इंसान को झकझोर कर रख देंगे।

हमला कैसे हुआ?

आतंकियों ने पहलगाम के घने जंगलों में छिपकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले की जगह दूरदराज का इलाका होने के कारण मदद पहुंचने में समय लगा। सेना और पुलिस ने बाद में मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित निकाला।

पहलगाम आतंकी हमला: क्या, कब, कहां और कैसे हुआ - 10 बड़ी बातें

  • हमला कहां और कैसे हुआ?

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में स्थित बैसरन मैदान में आतंकियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ये इलाका अपनी खूबसूरती के लिए 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है और उस वक्त वहां बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

  • कितनों की गई जान?

इस हमले में अब तक 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में देश के अलग-अलग राज्यों के पर्यटकों के अलावा दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) ने ली है।

  • PM मोदी ने विदेश यात्रा बीच में छोड़ी

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा को बीच में रोक दिया और तुरंत भारत लौट आए। उन्होंने साफ कहा - "इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

  • घायलों की जुबानी दर्दनाक मंजर

हमले में घायल लोगों ने बताया कि आतंकियों ने पहचान पूछने के बाद गोली मारी। कुछ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्हें मोदी समर्थक बताया गया। घायलों को टट्टुओं और हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

  • कश्मीर घाटी में बंद और हाई अलर्ट

इस आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बंद बुलाया गया है। दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पर्यटकों को सतर्क रहने और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है।

  • आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन

सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर पहलगाम से लेकर कोकरनाग तक का इलाका घेर लिया है। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने 24 घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम भी एक्टिव किए हैं।

  • गृह मंत्री अमित शाह का श्रीनगर दौरा

गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा हालात की समीक्षा की। उन्होंने पहलगाम जाने की योजना बनाई और इस हमले को "घिनौना और निंदनीय" करार दिया।

  • अंतरराष्ट्रीय निंदा और समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत कई वैश्विक नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता जताई है।

  • ऐसे हमले पहले भी हो चुके हैं

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा माना जा रहा है। इससे पहले 2000, 2001 और 2002 में भी अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को आतंकियों ने निशाना बनाया था।

  • कश्मीर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग हो रही है और सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+