Pahalgam Terror Attack: नेहा सिंह राठौड़ को कपिल सिब्बल का समर्थन, लेकिन तुलना आतंकी अफजल और याकूब से क्यों?
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर अजीबोगरीब बयान देकर मुश्किल में फंसी सोशल मीडिया क्रिएटर्स नेहा सिंह राठौड़ (Neha Singh Rathore) को चर्चित वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) का साथ मिल गया है।
नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ दर्ज (FIR against Neha Singh Rathore) हुए केस अब कपिल सिब्बल लड़ेगें। नेहा ने सोषल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी।

मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रिया सर- नेहा
नेहा सिंह राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया पर वकील कपिल सिब्बल के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि,आप अपने देश, संविधान और अधिकारों के लिये लड़ना शुरू तो कीजिए...आप कभी अकेले नहीं रहेंगे। मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रिया सर!
अफजल गुरु और याकूब मेमन से क्यों कर रहे हैं तुलना?
वहीं नेहा सिंह राठौड़ की इस तस्वीर पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लोग नेहा के साथ ही चर्चित वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल पर तंज कस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि,आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु और याकूब मेमन भी अकेले नहीं थे उन्हें भी कपिल सिब्बल का साथ मिला था...श्रीराम जन्मभूमि, तीन तलाक, CAA और धारा 370 के ख़िलाफ़ लड़ने वाले कपिल सिब्बल का साथ मिलना हर देशद्रोही के लिए गौरव की बात है। आज तो आपने ख़ुद को घोषित रूप से देशद्रोही साबित कर दिया।
'जहां देश विरोध हो....'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ये तो पहले से ही जानते है सिब्बल वाले टीम से हो सिब्बल हर आतंकवादी का केश लड़ने का ठेका मिला है। एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, जहां देश विरोध हो, हिंदू विरोध हो वहां कपिल सिब्बल का साथ विरोधियों के साथ होगा।'
वहीं एक अन्य यूजर ने जोरदार निशाना साधते हुए लिखा कि, 'जिसके साथ बैठी हो उसे देखकर सब समझ गए कि तू विरोधी नहीं देश की गद्दार है। आतंकियों की सहयोगी टीम की सदस्य है।'
'बैंक में पैसा नहीं था तो फीस कैसे दोगो?'
वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर ने कपिल सिब्बल के मंहगे फीस को लेकर नेहा सिंह राठौड़ से सवाल पूछा। लोगों ने कहा कि, 'बैंक में पैसा तो था नहीं तो फीस कैसे दोगो?'।
नेहा के पास महज 519 रुपए बचे
दरअसल, नेहा के खिलाफ देश भर में कई मामले दर्ज हो चुके हैं। जिसके बाद नेहा ने पिछले दिनों एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज़ हो चुकी है...क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वक़ील की फ़ीस देने के लिए पैसा नहीं है.मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ़ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूँगी।
ये भी पढ़ें Neha Singh Rathore: 'मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है' नेहा पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज
जानिए पूरा मामला?
बता दें कि, पहलगाम हमले को लेकर नेहा सिंह राठोड़ ने (Neha Singh Rathore on pahalgam) एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें इस हमले को बिहार चुनाव से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाया था। जिसको पाकिस्तान ने अपना हथियार बना लिया। पाकिस्तान की ओर से इनके गाने शेयर करते हुए भारत विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है। इसी को लेकर नेहा के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में केस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications