Pahalgam Attack: आतंकी सहयोगी के शव पर सियासत गर्म, उमर और महबूबा की पार्टियों ने उठाए सवाल
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में 23 वर्षीय युवक के शव की बरामदगी के बाद राजनीति शुरू हो गई है। उसके परिवार के साथ-साथ उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबुबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के नेताओं ने जांच की मांग की है।
दरअसल, सेना ने कुछ दिन पहले आतंकियों को सहयोग करने के आरोप में इम्तियाज़ अहमद को पकड़ा था। वहीं अब उसका शव एक नाले से मिला है।

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
हिरासत में लिए गए इम्तियाज़ अहमद मगरे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के टंगमर्ग का निवासी था। उसका शव रविवार को एक नाले से बरामद हुआ। परिवार का कहना है कि सेना ने इम्तियाज़ को कुछ दिन पहले उठाया था और यह एक हिरासत में हत्या का मामला है।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir News: जम्मू के रामबन में बड़ा हादसा, सेना के तीन जवान शहीद, श्रीनगर की ओर जा रहा था काफिला
शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने परिवार से की मुलाकात
रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस की नेता और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने मगरे के परिवार से मुलाकात की और न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डर का माहौल बना दिया गया है।'
'मैं एल-जी साहब से अनुरोध करती हूं इम्तियाज़ अहमद को उसके घर से उठाया गया और फिर उसका शव बरामद हुआ। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।'
'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है'
उन्होंने यह भी बताया कि मगरे एक गरीब व्यक्ति था, जो राज्य से बाहर मजदूरी करके केवल 15 दिन पहले ही घाटी लौटा था। उन्होंने कहा, 'कम से कम गृह विभाग को निर्देश देना चाहिए कि आम लोगों को बिना वजह परेशान न किया जाए।
पहलगाम की घटना से सभी आहत हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आम लोगों को परेशान किया जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए या यातनाएं दी जाएं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे घटनाएं भविष्य में न हों, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।'
लापरवाही की ओर इशारा करता है- महबूबा मुफ्ती
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'कुलगाम में एक और शव नदी से मिला है, जो गंभीर संदेह और लापरवाही की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इम्तियाज़ मगरे को दो दिन पहले सेना ने उठाया था और अब उसका शव रहस्यमय तरीके से नदी से मिला है।'
हमलावरों ने अपना मकसद पूरा कर लिया- महबूबा
महबूबा ने आगे लिखा, 'पहलगाम में हुआ हालिया आतंकी हमला कश्मीर में नाज़ुक शांति को बिगाड़ने, पर्यटन को नुकसान पहुँचाने और देशभर में सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर करने की सुनियोजित कोशिश प्रतीत होता है। अगर एक घटना पूरे सिस्टम को हिला सकती है जिसमें मनमाने तरीके से गिरफ्तारी, घरों को तोड़ा जाना और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना शामिल है तो इसका मतलब है कि हमलावरों ने अपना मकसद पूरा कर लिया है।'
पुलिस ने क्या कहा?
वहीं पुलिस का कहना है कि इम्तियाज़ ने एक आतंकी ठिकाने की जानकारी दी थी और जब उसे उस जगह पर ले जाया जा रहा था तो वह भागने की कोशिश में नदी में कूद गया।
पुलिस ने बयान में कहा, 'आज सुबह जब कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू हुआ, तो मृतक को वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन की निगरानी में ठिकाने की ओर ले जाया गया। उसी दौरान वह वेशाव नाले में कूद गया और शायद नदी के रास्ते भागने की कोशिश की।'
उन्होंने यह भी बताया कि इम्तियाज़ पहले ही उस आतंकी ठिकाने के बारे में जानकारी दे चुका था, जिसे 23 अप्रैल को टंगमर्ग के जंगल में सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया था।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी परिवार की वापसी पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला?
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications