'मुझे बम दो, मैं पाकिस्तान जाकर सबको उड़ा दूंगा'. कौन हैं Zameer Ahmed Khan जिनके बयान से मची खलबली?
Zameer Ahmed Khan:पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है, इंडिया के डिप्लोमेटिक एक्शन पर जहां पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और ऊंट-पटांग बयानबाजी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत में भी कई राजनेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं।
ऐसा ही एक बयान सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियां बना हुआ है, जिसे कि दिया है कर्नाटक के आवास और अल्पसंख्यक मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने,जिन्होंने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि 'PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुझे सुसाइड बम दें, मैं पाकिस्तान जाकर सबको उड़ा दूंगा।'

'मैं आराम से सुसाइड बम को उड़ाने के तैयार हूं'
उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है,अगर केंद्र सरकार मुझे इजाजत दे तो मैं पाकिस्तान जाकर युद्ध करने को तैयार हूं , मैं आराम से सुसाइड बम को उड़ाने के तैयार हूं, मैं युद्ध के लिए पाकिस्तान जाऊंगा, मोदी, शाह मुझे आत्मघाती बम दें, मैं अपने शरीर को बांधकर वहां जाऊंगा और उन पर हमला करूंगा।'
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई (Zameer Ahmed Khan)
आपको बता दें कि इससे पहले बी.जेड.ज़मीर अहमद खान ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी से अपील की थी कि वो पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लें और उसे सबक सिखाएं। फिलहाल जमीर अहमद का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद से पूरे देश में आक्रोश, गुस्सा और दुख है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
'आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों पर गोली चलाई'
दहशतगर्दो ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया। उन्होंने हिंदू पुरुषों को गोली मारने से पहले उन्हें कलाम पढ़ने और अपना धर्म बताने के लिए मजबूर किया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने वाले एक स्थानीय टट्टू संचालक की भी मौत हुई है, वो इस हमले में मारा गया एक मात्र मुस्लिम है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए
इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए। इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद मिशन की ताकत कम करना, पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए एयरस्पेस बंद करना शामिल है। नतीजतन, पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार रोक दिया और भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस भी बन कर दिया है।
कौन हैं बी.जेड. ज़मीर अहमद खान? ( (Zameer Ahmed Khan)
- कर्नाटक के आवास और अल्पसंख्यक मंत्री बी.जेड. जमीर अहमद खान की गिनती राज्य के दिग्गज नेताओं में होती है।
- वह चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के 5 बार विधायक चुने गए हैं।
- जमीर अहमद खान का जन्म बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ। उनका ताल्लुक एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार से है।
- उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस से हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
- ज़मीर अहमद खान ने 2005 में पहली बार चामराजपेट से विधायक के रूप में चुनाव जीता।
- वे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के करीबी माने जाते थे लेकिन कांग्रेस के साथ आने के बाद अब रिश्तों मे दूरियां आ गई हैं। फिलहाल वो इस वक्त राज्य में कांग्रेस के सश्कत मुस्लिम चेहरों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications