Pahalgam Attack: शोपियां से पुलवामा तक आतंक के आकाओं पर बड़ा प्रहार, अब तक 6 आतंकियों के ठिकाने तबाह
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने पुलवामा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी एहसान अहमद शेख (Ehsan Ahmed sheikh) के दो मंजिला घर को उड़ा दिया है।

दो मंजिला घर को IED लगाकर उड़ा दिया
सुरक्षाबलों में पुलवामा (Pulwama)के मुर्रान स्थित आतंकवादी एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को IED लगाकर उड़ा दिया गया। आतंकवादी एहसान साल 2023 से ही लश्कर का टॉप आतंकी है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: गंगा का पानी बंद! निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, क्या है मामला?
शोपियां में भी बड़ी कार्रवाई
वहीं सुरक्षाबलों ने शोपियां (Shopian) में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी शाहिद अहमद (Shahid Ahmed) के घर को IED लगाकर उड़ा दिया। आतंकी शाहिद अहमद शोपियां के चोटीपोरा इलाके का रहने वाला था। ये भी पिछले 2 सालों से लश्कर के साथ काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: सभी राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात, किस मुद्दे पर चर्चा?
6 आतंकियों के घर उड़ाए गए
दरअसल, पहलगाम में हुए 26 पर्यटकों की मौत के बाद से ही सुरक्षाबल पूरे कश्मीर में ऑपरेशन चला रही है। अब तक 6 आतंकवादियों के घर को उड़ा दिया गया है। वहीं कई आतंकवादी मारे भी गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने कई आतंकवादियों को घेर रखा।
20 लाख का इनाम, आतंकियों की तलाश तेज
अनंतनाग पुलिस ने ठोकर और दो पाकिस्तानी आतंकियों अली भाई और हाशिम मूसा की जानकारी देने पर ₹20 लाख का इनाम घोषित किया है। इन तीनों के स्केच भी जारी किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सेना प्रमुख ने संभाला मोर्चा
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उप राज्यपाल से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications