Padmavati Controversy: राज घराने की रानियों को नहीं पसंद आया दीपिका का 'घूमर', कपड़ों पर भी ऐतराज
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षीत फिल्म पद्मावती रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पूरे देशभर में फिल्म का विरोध किया जा रहा है। राजपूत करणी सेना के अलावा राजस्थान की राज घराने की रानियां भी फिल्म का बहिष्कार कर रही हैं।
Recommended Video

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षीत फिल्म पद्मावती रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पूरे देशभर में फिल्म का विरोध किया जा रहा है। राजपूत करणी सेना ने यहां तक कह दिया है कि जो दीपिका पादुकोण की नाक काटकर लाएगा उसे ईनाम दिया जाएगा। फिल्म का विरोध सिर्फ करणी सेना ही नहीं, बल्कि राजस्थान की राजपूत महिलाएं भी कर रही हैं। राजस्थान के राज घराने की महिलाएं भी सड़कों पर उतर गई हैं।


राजपूत घराने की महिलाओं ने खोला मोर्चा
राजस्थान के राज घराने की राजपूत महिलाएं ने भी दीपिका पादुकोण और फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन रानियों का कहना है कि फिल्म में रानी पद्मावती का गलत चित्रण किया गया है। उनके मुताबिक रानी पद्मावती उनके लिए मां जैसी थीं और मां को एक नृतकी के रूप में पेश किया जा रहा है।

रानियों को दीपिका के कपड़ों से भी दिक्कत
इन लोगों का कहना है कि राजपूत घरानों में कभी रानियां लोगों के सामने नहीं नाचते हैं। फिल्म में दीपिका पादूकोण के घूमर डांस पर भी इन रानियों को सबसे ज्यादा दिक्कत है। रानियों का कहना है कि दीपिका पादुकोण ने जिस तरह से कपड़े पहने हैं, वैसे कपड़े राजपूत महिलाएं नहीं पहनती हैं। इन रानियों ने दीपिका पादुकोण के बयान को भी आग में घी डालने वाला बताया।

करणी सेना ने दी दीपिका के नाक काटने की धमकी
दीपिका ने कहा था कि इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता। बतौर दीपिका, ' ये डराने वाला है। हम एक समाज के तौर पर आगे की बजाय पीछे जा रहे हैं।' दीपिका पादुकोण के इस बयान के बाद से कई नेताओं और राजपूत करणी सेना ने उनपर हमला बोला। वरिष्ठ भाजपा नेते सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर दीपिका को आड़े हाथों लिया। वहीं राजपूत करणी सेना ने सभी हदें पार करते हुए दीपिका का नाक काटने की बात कही।

1 दिसंबर को देश में बंद का ऐलान
करणी सेना ने बयान जारी कर कहा, 'राजपूतों ने कभी औरतों पर हाथ नहीं उठाया। लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका के साथ वही करेंगे जो लक्ष्मण ने शूर्पणखा के साथ किया था।' इसके अलावा सेना ने कई शहरों में रैलियों के अलावा 1 दिसंबर में देशबंद का ऐलान किया है। करणी सेना का कहना है कि दीपिका उन्हें भड़काना चाह रही हैं तो भी देख लें।

भंसाली के सिर काटने वाले को इनाम
मेरठ के एक राजपूत नेता ने ऐलान किया है कि जो संजय लीला भंसाली का सिर काटकर लाएगा, उसे 5 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। हिंदू जागृति समिति ने सेंसर बोर्ड को धमकी दी है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो उसके बाद होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी बोर्ड की होगी।

भंसाली और पादुकोण की सुरक्षा बढ़ी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने तो केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग कर दी है। राजस्थान महिला आयोग ने भी सेंसर बोर्ड को फिल्म न रिलीज करने की मांग की है। नेताओं के ऐसे बिगड़े बोल और धमकियों के चलते भंसाली और पादुकोण की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों के घर और ऑफिस पर मुंबई पुलिस ने अपने सिपाहियों की संख्या ज्यादा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications