जेल में बिगड़ी पी चिदंबरम की तबीयत, एम्स अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने किया डिस्चार्ज

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री और आईएनएक्स मीडिया केस में फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर चल रहे पी चिदंबर की तबीयत अचानक खराब होने से उनको अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। सूत्रों से मिली जनकारी के मुतबाकि पहले पी चिदंबर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें वहां से फिर एम्स ले जाया गया। उनकों पेट में दिक्कत होने के बाद वह अस्पताल पहुंचे।

P Chidambarams health deteriorates in jail doctors discharge him after investigation at AIIMS Hospital

एम्स पहुंचने के बाद डॉक्टर की एक टीम ने उनकी जांच की, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं और उन्हें वापस भेज दिया गया है। बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद है। अचानक उनके पेट में दर्द होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आईएनएक्स मीडिया केस में वह करीब दो महीने से जेल में बंद है। चिदंबरम 17 अक्टूबर से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उनको 21 अगस्त को सबसे पहले सीबीआई ने किया था।

यह भी पढ़ें: टिक टॉक यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अमेरिका में बैन हो सकता है ऐप

मालूम हो कि, आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद केस सामने आया। उस समय पी चिदंबर मंत्री थे। पी चिदंबरम के खिलाफ 15 मई 2017 को सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की। बाद में ईडी ने इस केस में 2017 में धनशोधन का एक मामला दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+