निर्मला सीतारमण ने जेम्स वेब की तस्वीरों को किया शेयर, चिदंबरम बोले- मुख्य आर्थिक एस्ट्रोलॉजर नियुक्त कर लीजिए

नई दिल्ली, 14 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। चिदंबरम ने कहा कि हमे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि महंगाई दर जब 7.01 पर पहुंच गई है, बेरोजगारी दर 7.8 फीसदी तक पहुंच गई है तो वित्त मंत्री ने जूपिटर, प्लूटो और यूरेनस की तस्वीरों को शेयर किया है। चिदंबरम ने कहा कि अपने खुद के कौशल और आर्थिक सलाहकारों की क्षमता से आशा छोड़ने के बाद वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए ग्रहों को बुलाया है। इसकी शुरुआत के लिए पी चिदंबरम को चीफ इकोनॉमिक अस्ट्रोलॉजर यानि मुख्य आर्थिक ज्योतिष को नियुक्त करना चाहिए।

pc

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि वित्त मंत्री देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की बजाए यूरेनस और प्लूटो में ज्यादा दिलचस्पी रखती हैं। गौर करने वाली बात है कि निर्मला सीतारमण ने 12 जुलाई को नासा की तस्वीरों को शेयर किया था। नासा द्वारा अंतरिक्ष की पहली रंगीन तस्वीरों को शेयर करते हुए निर्मला सीतारमण ने लिखा था, तारकीय हवाएं, धूल और गैस की विशाल दीवारों को आकार देती हैं। मनोहर दृश्य।

बता दें कि बढ़ती हुई महंगाई को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि रिजर्व बैंक का अनुमान है कि दूसरी छमाही की शुरुआत में सेंट्रल बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत है। लिहाजा अक्टूबर माह में मुद्रास्फीति को लेकर सजग रहना होगा। लगातार महंगाई बढ़ रही है, लिहाजा हमे आरबीआई की चेतावनी को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आरबीआई पहले भी बढ़ती हुई महंगाई को लेकर चिंता जता चुका है। वित्त मंत्री ने कहा कि हमे आने वाले समय में एक-एक उत्पाद की कीमत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। मैं खुद इसपर नजर रखूंगी। इस साल मानसून अनुकूल रहा है, लिहाजा उत्पादन अच्छा होगा और ग्रामीण क्षेत्रों से मांग बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+