पी चिदंबरम ने खुद को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया बेगुनाह, CBI टीम कांग्रेस दफ्तर पहुंची

Recommended Video

      Media के सामने आए P Chidambaram, बताया खुद को बेकसूर |वन इंडिया हिंदी

      नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इसी बीच पी चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। मेरा नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है। इसी बीच खबर आ रही है कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करने कांग्रेस दफ्तर पहुंच रही है।

      p chidambaram says iam inocent on inx media case,cbi can arrest

      चिदंबरम ने आगे कहा कि पिछले 24 घंटे में उनके बारे में बहुत तरह के भ्रम फैलाए गए। इस मामले में उनके और परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है, उन्हें अगर जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने कहा जाए तो वे आजादी चुनेंगे। कांग्रेस दफ्तर में इस समय सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल अभिषेक, मनु सिंघवी समेत कई नेता मौजूद हैं। गौरतलब है कि वो लगभग 24 घंटे से गायब थे। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम के वकील सुप्रीम कोर्ट गए थे।

      सुप्रीम कोर्ट में अब तक इस केस में सुनवाई नहीं हो पाई है। अब उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर 23 अगस्त यानी की शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम के देश छोड़ने की आशंका के मद्देनजर लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। सीबीआई और ईडी की टीम चिदंबरम की तलाश कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+