चिदंबरम के निशाने पर आए अरुण जेटली, कहा- राफेल डील की जांच में सिक्का उछालना पसंद करेंगे वित्त मंत्री

नई दिल्ली। राफेल डील के मुद्दे पर घिरी मोदी सरकार पर कांग्रेस लगातार जुबानी हमले बोल रही है। सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता पी चिंदबरम ने मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली पर जबरदस्त हमला बोला। चिदंबरम ने मोदी सरकार पर राफेल सौदे की जांच से इनकार को लेकर निशाना साधा। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि, यह काफी दुखद है कि सरकार घटनाओं के प्रवाह को नहीं देख रही और जांच का आदेश देने से इनकार कर रही है।

सच के दो रूप नहीं हो सकते।

सच के दो रूप नहीं हो सकते।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि, वित्त मंत्री (अरुण जेटली) कहते हैं कि सच के दो रूप नहीं हो सकते। बिलकुल सही। वित्त मंत्री के कहे अनुसार दो वर्जन हैं। कौन सा वर्जन सही है, यह जानने का सही रास्ता कौन सा है? पहला रास्ता कि जांच का आदेश दिया जाए और दूसरा रास्ता सिक्का उछालकर तय किया जाए। मुझे लगता है कि वित्त मंत्री सिक्का उछालना ज्यादा पसंद करेंगे जिसके दोनों तरफ उनकी जीत होगी।

कौन जानता है कि अगले छह महीने या 12 महीने में क्या होगा

चिदंबरम ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि, यह दयनीय है कि सरकार घटनाओं के प्रवाह को नहीं देख रही और जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। कौन जानता है कि अगले छह महीने या 12 महीने में क्या होगा।

 कैग इस सौदे की कीमतों की जांच करेगी, लेकिन यह डील रद्द नहीं होगी

कैग इस सौदे की कीमतों की जांच करेगी, लेकिन यह डील रद्द नहीं होगी

बता दें कि, राफेल डील को लेकर कांग्रेस की ओर से बार-बार केंद्र सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा था कि इस सौदे की जांच नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराई जाएगी। कैग इस सौदे की कीमतों की जांच करेगी। लेकिन यह डील रद्द नहीं होगी। उन्‍होंने कहा कि कैग इस बात को भी परखेगी कि यूपीए सरकार में राफेल विमान की सौदेबाजी बेहतर थी या एनडीए सरकार में हो रही डील बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+