Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ताजमहल नहीं बनता तो पेट्रोल 40 रुपए में मिलता', ऐसा क्यों कह रहे हैं ओवैसी ? जानिए

नई दिल्ली, 5 जुलाई: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने देश की मौजूदा समस्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा हर बात के लिए मुसलानों को दोष देती है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर काफी तंज कसा है और कहा है कि यह मुल्क 20 करोड़ मुसलमानों का भी है, जो इसे छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। वह यहीं रहेंगे और सीना तानकर रहेंगे। ओवैसी का यह भाषण काफी दिलचस्प है, जिसमें उन्होंने देश की तमाम दिक्कतों का जिक्र किया है और उसी बहाने मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करने की कोशिश की है। उन्होंने इस सियासी बयानबाजी में सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य का नाम भी घसीट लिया है।

ओवैसी का पीएम मोदी और भाजपा पर जोरदार तंज

ओवैसी का पीएम मोदी और भाजपा पर जोरदार तंज

असदुद्दीन ओवैसी ने देश की मौजूदा समस्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर तंज कसने का काफी नायाब अंदाज अपनाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि यदि शाहजहां ने ताजमहल नहीं बनाया होता तो आज पेट्रोल 40 रुपए लीटर मिलता। हैदराबाद के सांसद ने देश की दिक्कतों को लेकर पीएम मोदी पर खूब कटाक्ष करने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा पर इस अंदाज में इसलिए हमला किया है कि उनके आरोपों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी देश की हर समस्याओं के लिए मुगलों और मुसलमानों को दोष देती है।

Recommended Video

    Akbar, Aurangzeb को लेकर Asaduddin Owaisi ने क्या कुछ कहा ? सुनिए | वनइंडिया हिंदी | *news
    'सबके लिए औरंगजेब जिम्मेदार है'

    'सबके लिए औरंगजेब जिम्मेदार है'

    ओवैसी ने पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ हमला करते हुए कहा है कि 'देश के युवा बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ रही है, डीजल 102 रुपए लीटर बिक रहा है, लेकिन इन सबके लिए तो औरंगजेब जिम्मेदार है, मोदी नहीं। नौकरी नहीं है तो उसके लिए बादशाह अकबर जिम्मेदार है। पेट्रोल 104 रुपए, 115 रुपए लीटर बिक रहा है तो जिसने ताजमहल बनवाया वह जिम्मेदार है।'

    'ताजमहल नहीं बनता तो पेट्रोल 40 रुपए मिलता'

    'ताजमहल नहीं बनता तो पेट्रोल 40 रुपए मिलता'

    एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि 'अगर उसने (शाहजहां ने) ताजमहल नहीं बनवाया होता तो आज पेट्रोल 40 रुपए में बिक रहा होता। प्रधानमंत्री, मैं मानता हूं कि उसने ताजमहल और लालकिला बनाकर गलती की। उसे यह पैसे बचाकर रखने चाहिए थे और 2014 में मोदी जी को दे देता। हर मसले पर वो कहते हैं कि मुसलमान जिम्मेदार हैं, मुगल जिम्मेदार हैं।' ओवैसी का यह भाषण उनकी पार्टी के ट्विटर पर शेयर किया गया है।

    सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य को लेकर भी किए सवाल

    सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य को लेकर भी किए सवाल

    पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा संभाले ओवैसी ने इस बार इस सियासी लड़ाई को प्राचीन भारत के इतिहास के पन्नों में भी ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने इसमें सम्राट अशोक और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का नाम भी घसीटा है। ओवैसी ने सवाल किया है कि 'क्या भारत पर सिर्फ मुगलों ने शासन किया? (सम्राट)अशोक ने नहीं किया? चंद्रगुप्त मौर्य ने नहीं किया? लेकिन, बीजेपी सिर्फ मुगलों को ही देख पाती है। वह मुगलों को एक आंख में देखते हैं, पाकिस्तान को दूसरी में...'

    'भारत हमारा वतन-ए-अजीज है'

    ओवैसी ने दावा किया है कि भारतीय मुसलमानों को मुगलों या पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है। उनके मुताबिक, 'हमने जिन्ना का प्रस्ताव ठुकरा दिया था और इस साल आजादी का 75वां साल मनाएंगे। इस देश के 20 करोड़ मुसलमान इस तथ्य के गवाह हैं कि उनके दादा-परदादाओं ने जिन्ना के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और भारत में रह गए थे।' वे बोले- 'भारत हमारा वतन-ए-अजीज है। हम भारत को नहीं छोड़ेंगे। तुम लाख नारे लगा लो, छोड़ के जा-छोड़ के जा...छोड़ना तो दूर की बात, हम जिंदा भी रहेंगे तो इस जमीन पर सीना तानकर रहेंगे। और मरेंगे भी तो इस जमीन के अंदर जाएंगे.... '

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+