कश्मीरी पंडितों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं, वहां जो हो रहा वो अच्छा नहीं: आदित्य ठाकरे
नई दिल्ली, 05 जून। कश्मीर में टारगेट किलिंग और घाटी में सुरक्षा को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की स्थिति चिंताजनक है और कश्मीरी पंडितों के लिए महाराष्ट्र के दरवाजे खुले हैं। हम उनका समर्थन करते हैं।
Recommended Video

जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई कुछ टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने टिप्पणी की है। कश्मीर में स्थिति चिंताजनक है। वहां के हालात अभी सुधरे नहीं हैं। कश्मीर में जो कुछ हो रहा वह अच्छा नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारत सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने जम्मू कश्मरी से पलायन को लेकर उन्होंने कहा कि वे कश्मीरी पंडितों का समर्थन करेंगे। महाराष्ट्र के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र कश्मीरी पंडितों के साथ मजबूती से खड़ा है। सीएम ने कहा कि हम कश्मीरी पंडित नेताओं के संपर्क में हैं। उनकी सुरक्षा की हर संभव कोशिश की जाएगी।
दरअसल, घाटी में पिछले दिनों टारगेट किलिंग के मामलों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने घाटी से अपने गृह जनपदों ने स्थानांतरण की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने ट्रांसफर आर्डर जारी किए। इसके बाद राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर जम्मू कश्मीर में लोगो की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications