महिलाओं की सुरक्षा के लिए अन्य प्रदेशों को भी करना चाहिए ऐसे पुख्ता इंतजाम
बेंगलुरु। हैदराबाद गैंगरेप की घटना के सामने आने के कुछ ही दिन बाद आज उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप की पीड़िता को जलाने की एक भयावह घटना सामने आई है। पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। जो अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। महिलाओं के साथ हो रही इन वारदातों से पूरे देश में जबरदस्त गुस्सा है वहीं हर किसी के मन में खौफ समा गया है। ऐसे में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। रोज सामने आ रही रेप की घटनाएं चीख-चीखकर बता रही हैं कि देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में देश में महिलाओं की सुरक्षा पर बहुत ही पुख्ता कदम उठाए जाने की जरुरत है। नागपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो पहल की गई है अगर सभी प्रदेशों में उसे अपनाया जाए तो महिलाएं बाहर सुरक्षित रहेगी।

रात में घर तक पहुंचा कर आएगी पुलिस
बता दें, हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ हुए गैंगरेप और उसे जला देने की बर्बरता के बाद से सभी राज्यों और शहरों की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अधिक चौकन्नी हो गई है। वहीं नागपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत ही संजीदा हो गई है। उसने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक कदम उठाया है। इस नयी व्यवस्था के तहत पुलिस की टीम रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सूनसान इलाकों में फंसी महिलाओं को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की है।
बता दें यह निर्णय नागपुर पुलिस कमिश्नर भूषण कुमार उपाध्याय ने लिया है। उन्होंने मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने इसके लिए एक टीम गठित की है। यह टीम उन महिलाओं की मदद करेगी जो रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सूनसान इलाके में फंसी होगी। उन्हें पुलिस की टीम उनके घर पर सुरक्षित पहुंचा कर आएगी। वहीं पुलिस जरूरत पड़ने पर इसके लिए महिला स्टाफ के साथ गाड़ी का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीमें रात 8 बजे से 11 बजे नागपुर के कई चुने हुए इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान भी शुरु करने की योजना बनायी जा रही है। ताकि वह महिलाएं आत्मरक्षा के लिए हमेशा अलर्ट रहे।

लुधियाना पुलिस महिलाओं को रात में दे रही फ्री कैब सुविधा
हाल ही में पंजाब की लुधियाना पुलिस ने महिलाओं के लिए फ्री कैब सुविधा की घोषणा की थी। लुधियाना पुलिस ने भी शहर में महिलाओं के लिए फ्री कैब सुविधा की शुरुआत की थी। कैब सुविधा की शुरुआत पर लुधियाना पुलिस के कमिशनर ऑफ पुलिस राकेश अग्रवाल ने कहा था कि महिलाओं की मदद के लिए हमारे पास दो डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर हैं। 1091 और 7837018555, ये नंबर हफ्ते के सातों दिन, चौबीसों घंटे काम करेंगे। महिला इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपने घर के लिए फ्री ड्रॉप ले सकेंगी।

नागपुर पुलिस दे रही रात 9 से सुबह 5 बजे तक फ्री कैब की सुविधा
लुधियाना पुलिस के बाद नागपुर पुलिस ने महिलाओं के लिए रात 9 से सुबह 5 बजे तक फ्री कैब की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। नागपुर पुलिस ने 07122561103 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इमर्जेंसी में इस नंबर पर फोन करके महिलाएं पुलिस की फ्री होम ड्रॉप फैसिलिटी का लाभ ले सकेंगी। नागपुर पुलिस भी महिलाओं के लिए रात 9 से सुबह 5 बजे तक फ्री कैब की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस नंबर के अलावा 100 या 1091 पर कॉल करके भी महिलाएं पुलिस की मदद ले सकेंगी।
इस बारे में नागपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,'महिलाओं की सेफ्टी और सुरक्षा के लिए हम होम ड्रॉप सुविधा दे रहे हैं। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच कोई भी महिला जो अकेली है या फंस गई है और जिसके पास जाने के लिए कोई साधन नहीं है। उसे हम घर तक सुरक्षित छोड़कर आएंगे। बिना किसी शुल्क के।

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या
बता दें हैदराबाद में 27 नवंबर को टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। डॉक्टर का जला हुआ शव अगले दिन मिला। डॉक्टर शादनगर में रहती थी। वहां से करीब 30 किमी दूर शमशाबाद में एक वेटरनरी हॉस्पिटल में काम करती थीं। वह हर दिन हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर स्थित टोंडुपल्ली टोल प्लाजा पर अपना टू-व्हीलर पार्क करती थीं। वहां से कैब लेकर अस्पताल तक जाती थीं। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रेप पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास
उत्तर पद्रेश में गुरुवार यानी आज ही सुबह एक रेप पीड़िता को जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने 3 साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है। यहां कुछ दिन पहले एक युवती के साथ बलात्कार हुआ था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज युवती इसी मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। तड़के करीब 4 बजे शिवम त्रिवेदी सहित 5 लोगों ने उसे रोक लिया और पेट्रोन पदार्थ डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। करीब 70 प्रतिशत झुलस गई पीड़िता को उपचार के लिए लखनऊ अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़े- दुष्कर्म पर इन देशों में मिलती है ऐसी क्रूर सजा, सुनकर कांप उठेगी रूह
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications