SS Rajamouli Net Worth: भारत को ऑस्कर दिलाने वाले एसएस राजामौली कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने आज ऑस्कर जीता है। राजामौली एकमात्र डायरेक्टर हैं जिनकी सारी फिल्में हिट रही हैं।

Oscar Winner SS Rajamouli Net Worth 2023 RRR Movie Director Lifestyle Income Car Collection Details Here

भारतीय फिल्म उद्योग में बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह भारत के लिए एक गौरव का क्षण है। फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। राजामौली को उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है। आरआरआर से पहले राजामौली ने अपनी फिल्म बाहुबली को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं।

देश के सबसे अधिक फीस लेने वाले डायरेक्टर हैं राजामौली

देश के सबसे अधिक फीस लेने वाले डायरेक्टर हैं राजामौली

देश के टॉप के डायरेक्टरों में शुमार एस एस राजामौली भारतीय फिल्म जगत के सबसे महंगे डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली फिल्म को निर्देशित करने के लिए राजामौली ने 25 करोड़ की फीस ली थी। एसएस राजामौली को फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल हो गए हैं। अपने करियर में उन्होंने 12 फिल्में बनाईं। उनकी लगभग सभी फिल्में सफल रही हैं। एसएस राजामौली हैदराबाद में रहते हैं।

हैदराबाद में है आलीशान बंगला

हैदराबाद में है आलीशान बंगला

एस एस राजामौली का हैदराबाद के बंजारा हिल्स में राजामौली का आलीशान बंगला है। उन्होंने इस घर को साल 2008 में खरीदा था। राजामौली के हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित घर की कीमत करोड़ों में है। राजामौली के पड़ोसियों की सूची में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, मेगास्टार चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, प्रभास और साउथ फिल्म उद्योग के कई और ए-लिस्टर्स शामिल हैं। राजामौली के इंस्टाग्राम पर उनके घर की कई शानदार तस्वीरें मौजूद हैं।

कई शानदार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं राजामौली

कई शानदार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं राजामौली

फिल्म निर्माता अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इसके अलावा राजामौली के कई रियल एस्टेट संपत्ति देशभर में हैं। जीक्यू मैगजीन के मुताबिक , उनकी कुल संपत्ति 158 करोड़ रुपए की है। हालांकि ये आंकड़ा कुछ महीने पुराना है। अब उनकी संपत्ति में और बढ़ोत्तरी हो चुकी होगी। शानदार घर और अन्य रियल स्टेट संपत्तियों के अलावा राजामौली के पास लग्जरी कारों का एक बड़ा कलेक्शन मौजूद है।

करोड़ों का है उनका कार कलेक्शन

करोड़ों का है उनका कार कलेक्शन

राजामौली के पास दुनिया की कुछ बहुत महंगे ब्रांड की गाड़ियां हैं। राजामौली के कार कलेक्शन में रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। राजामौली को ज़्यादातर शानदार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ में घूमते हुए देखा जाता है। इस कार की कीमत 1.50 करोड़ रुपये से 1.76 करोड़ रुपये के बीच में है। शानदार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ के अलावा, एसएस राजामौली के पास एक रेंज रोवर भी है, जिसकी कीमत 2.39 करोड़ रुपये से 4.17 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा उनके पास एक शानदार वोल्वो XC40 भी है।

आरआरआर की कमाई का 30 फीसदी हिस्सा राजामौली को मिला

आरआरआर की कमाई का 30 फीसदी हिस्सा राजामौली को मिला

आरआरआर की रिलीज के बाद राजामौली ने 2022 में अपने बेड़े में 44.50 लाख रुपये की इस वोल्वो कार को जोड़ा था। कई बड़े शहरों में उनके कई प्लॉट और कई आलीशान बंगले है। उनकी कमाई फिल्मों, निजी निवेश और उनके प्रोडक्शन हाउस से होती है। आरआरआर ने दुनिया भर में 1131 करोड़ रुपये कमाए थे। IMDb के अनुसार, एसएस राजामौली ने पीरियड एक्शन ड्रामा के लिए अपनी फीस के रूप में फिल्म की कमाई का 30% हिस्सा लिया है। उन्हें करीब 339 करोड़ रुपए मिले थे।

इस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं राजामौली

इस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं राजामौली

राजामौली की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है। एसएस राजामौली ने 2001 में स्टूडेंट नंबर: 1 के साथ अपने फिल्म निर्माण करियर की शुरुआत की थी। साई, छत्रपति, मगधीरा, मर्यादा रामन्ना जैसी बड़ी फिल्में का निर्माण किया। उन्हे पूरे देश में पहचान फिल्म बाहुबली से मिली। इससे बाद उनकी फिल्म आरआरआर ने राजामौली की सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। राजामौली का अगला प्रोजेक्ट महेश बाबू के साथ आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+